फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   special story: today is jayaprakash narayan and amitabh bachchan birthday

BDY SPCL : जनाक्रोश से जन्मे दो जननायक, एक जेपी, दूसरा बना एंग्री यंग मैन

Tue, 11 Oct 2016 04:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
special story: today is jayaprakash narayan and amitabh bachchan birthday

11 अक्टूबर का दिन भारतीयों के लिए  बेहद अहमियत रखता है। बिहार के सिताबदियारा में वर्ष 1902 में 11 अक्टूबर के ही दिन जय प्रकाश नारायण का जन्म हुआ था। संपूर्ण क्रांति के जनक जयप्रकाश नारायण को देशवासी जेपी और लोकनायक के नाम से भी जानते हैं। 11 अक्टूबर को एक और हस्ती का जन्म हुआ था। वर्ष 1942 में पैदा होने वाली इस शख्सियत को आज हम सदी के महानायक, शहंशाह, बिग बी, एंग्री यंग मैन और अमिताभ बच्चन जैसे नामों से जानते हैं। 

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन का जन्म जेपी के पैदा होने के 40 साल बाद हुआ था। जब जेपी देश में अलख जगा रहे थे, तब नौजवान अमिताभ बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर पहचान बनाने के लिए मुंबई की गलियों की खाक छान रहे थे। अमिताभ को पहली बड़ी कामयाबी जंजीर फिल्म से मिली, जिसमें उन्होंने आक्रोश से भरे पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। यहीं से बॉलीवुड में उनके नाम का सिक्का जमा और बाद में दीवार, शोले, ‌त्रिशूल जैसी न जाने कितनी हिट फिल्में उन्होंने बॉलीवुड को दीं और एंग्री यंग मैन के खिताब से नवाजे गए।
विज्ञापन


जेपी के आंदोलन से घबराईं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साल 1975 में इमरजेंसी लागू कर दी थी। इसे देश के लोकतंत्र का काला अध्याय माना जाता है। यह जेपी के आंदोलन का ही असर था, जिसने आयरन लेडी के नाम मशहूर इंदिरा की सत्ता हिलाकर रख दी थी। संपूर्ण क्रांति और इमरजेंसी के दौर में आक्रोशित देशवासियों ने अमिताभ बच्चन की अदाकारी में जो अपनापन महसूस किया, वह जुड़ाव आज तक किसी और कलाकार के साथ नहीं हो पाया। सीधे शब्दों में कहें तो जेपी ने समाज में जिस जज्‍बे को भरा, उसे अमिताभ ने पर्दे पर जिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, एंग्री यंग मैन के जन्म और जेपी की संपूर्ण क्रांति के पैदा होने के पीछे एक जैसे ही कारण थे। असमानता, न्याय में देरी, बेरोजगारी आदि। जेपी का आंदोलन और अमिताभ का पर्दे पर एंग्री यंग मैन बनना इसी की प्रतिक्रिया स्वरूप था।  

पढ़ें, अमिताभ और जेपी के जन्मदिन पर विशेष कवरेज 

गांधी परिवार से अमिताभ बच्चन के रिश्ते की कहानी

राजनीति छोड़ी पर राजनेताओं से रिश्ता नहीं तोड़ पाए अमिताभ

भ्रष्टाचार, महंगाई और जेपी की संपूर्ण क्रांति

जेपी आंदोलन से घबरा गई थीं आयरन लेडी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed