फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special PMLA court rejects applications of Nawab Malik and Anil Deshmukh seeking permission to vote in Rajya Sabha elections

Rajya Sabha Election : नवाब मलिक और अनिल देशमुख राज्यसभा चुनाव में नहीं डाल पाएंगे वोट, अब हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Thu, 09 Jun 2022 09:50 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Jun 2022 09:50 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के वकील ने आदेश की प्रमाणित प्रति जल्द से जल्द मांगी है ताकि वे आज हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकें। 

विज्ञापन
Special PMLA court rejects applications of Nawab Malik and Anil Deshmukh seeking permission to vote in Rajya Sabha elections
स्पेशल पीएम कोर्ट ने अनिल देशमुख और नवाब मलिक के आवदेन को किया खारिज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल देशमुख के उस आवेदन को खारिज कर दिया है जिसमें उन्हें कल राज्यसभा में मतदान करने की अनुमति मांगी गई थी। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के वकील ने आदेश की प्रमाणित प्रति जल्द से जल्द मांगी है ताकि वे आज हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकें। मामले में थोड़ी देर बाद ही अनिल देशमुख के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।
विज्ञापन

 
राज्यसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए खूब रस्साकस्सी चल रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक अनिल देशमुख और नवाब मलिक इस समय जेल में हैं। अनिल देशमुख और नवाब मिल ने राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 10 जून को महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों पर मतदान होने हैं। कोर्ट के फैसले के बाद महाविकास अघाड़ी गठबंधन की मुश्किलें बढ़ना तय हैं। भाजपा ने पहले से ही शिवसेना के खिलाफ अपना तीसरा उम्मीदवार उतारकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन की मुश्किलों को बढ़ा दिया था। कोर्ट के फैसले ने रही-सही कसर को पूरा कर दिया है।

भाजपा के पास फिलहाल विधानसभा में 106 सीटें हैं। इस लिहाज से 2 सीटों पर उनकी जीत तय मानी जा रही है। इसके बाद भी भाजजपा के पास 22 वोट अतिरिक्त हैं। इसके अलावा भाजपा सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन का भी दावा कर रही है। इन सबके बावजूद जीत के लिए भाजपा को जीत के लिए भाजपा को 13 अतिरिक्त वटों की जरूरत होगी। इसके लिए भाजपा को छोटी राजनीतिक पार्टियों और अन्य बचे हुए निर्दलीय विधायकों का समर्थन जरूरी है। 


उच्च न्यायालय का किया रुख
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और राज्य सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने बॉम्बे HC में विशेष अदालत के आदेश को चुनौती दी और कल राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की अनुमति मांगी है। HC ने आज तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, लेकिन कल सुबह सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed