{"_id":"5ab7cfae4f1c1bbf758b75b0","slug":"special-offer-1999-only-for-any-foreign-trip-by-airasia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ ₹ 1999 में पहुंच जाएंगे विदेश, 850 रुपये में जाइये देश के किसी भी कोने","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिर्फ ₹ 1999 में पहुंच जाएंगे विदेश, 850 रुपये में जाइये देश के किसी भी कोने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
निजी क्षेत्र की एयरलाइंस एयर एशिया ने भारतीय उड्डयन बाजार में एक नई हलचल पैदा करने की कोशिश की है। कंपनी ने रविवार को मात्र 1999 रुपये में विदेश जाने और 850 रुपये में घरेलू उड़ानों में सफर करने का मौका अपने ग्राहकों को देने की घोषणा की।
विज्ञापन
हालांकि कंपनी ने ये शर्त भी जोड़ी है कि ये ऑफर मात्र उन ग्राहकों के लिए है, जो उसकी वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए 26 मार्च से 1 अप्रैल के बीच टिकट बुक कराएंगे।
विज्ञापन
बुकिंग कराने वालों को 1 अक्टूबर से अगले साल 28 मई के बीच की किसी तारीख के लिए एडवांस बुकिंग कराने पर ही इस टिकट सेल का लाभ मिलेगा।