{"_id":"63bda1b3f7b2a217d93b2e13","slug":"special-nia-court-awards-7-year-jail-term-to-isis-inspired-terrorist-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA Court: केरल में आईएसआईएस से प्रेरित आतंकवादी को सात साल की जेल, जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA Court: केरल में आईएसआईएस से प्रेरित आतंकवादी को सात साल की जेल, जुर्माना भी लगाया
Tue, 10 Jan 2023 11:05 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:05 PM IST
सार
अधिकारी ने कहा कि मामला 2016 की शुरुआत में दक्षिण भारत के कुछ युवकों द्वारा वैश्विक आतंकवादी समूह आईएसआईएस से प्रेरित आतंकवादी मॉड्यूल 'अंसारुल खिलाफा-केएल' के गठन से संबंधित है। समूह का मकसद आईएसआईएस के मंसूबों को आगे बढ़ाना था।
विज्ञापन
कोर्ट आदेश
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
केरल में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने भारत में विदेशियों समेत विभिन्न लोगों पर हमलों की योजना बनाने के लिए आईएसआईएस से प्रेरित एक आतंकवादी को सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोझिकोड के रहने वाले मुहम्मद पोलाकन्नी इस मामले में दोषी ठहराया गया नौवां आरोपी है। एनआईए ने एक अक्तूबर 2016 को स्वत: संज्ञान लेते हुए यह मामला दर्ज किया था। अदालत ने दोषी पर जुर्माना भी लगाया है।
अधिकारी ने कहा कि मामला 2016 की शुरुआत में दक्षिण भारत के कुछ युवकों द्वारा वैश्विक आतंकवादी समूह आईएसआईएस से प्रेरित आतंकवादी मॉड्यूल 'अंसारुल खिलाफा-केएल' के गठन से संबंधित है। समूह का मकसद आईएसआईएस के मंसूबों को आगे बढ़ाना था।
प्रवक्ता ने बताया कि कन्नूर जिले के कनकमला में रहने वाले आरोपी व्यक्ति केरल और तमिलनाडु में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की तैयारी के लिए इकट्ठा हुए थे। उनका मकसद न्यायाधीशों, पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं सहित प्रमुख व्यक्तियों और उन पर्यटन स्थलों को निशाना बनाना था, जहां विशेष रूप से यहूदी इकट्ठा होते हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि एजेंसी की जांच से पता चला है कि विदेश में रहते हुए पोलाकन्नी आईएसआईएस से प्रेरित आतंकवादी मॉड्यूल का सदस्य बन गया था और दक्षिण भारत में आतंकवादी हमले करने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से साजिश रच रहा था। पोलाकन्नी को 18 सितंबर, 2020 को जॉर्जिया से आने पर दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।