फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special leave for Assam government employees to spend time with parents in laws news in hindi

Assam: माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए असम सरकार देगी दो विशेष छुट्टियां, सरकारी कर्मचारी को मिलेगा लाभ

Thu, 11 Jul 2024 03:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 11 Jul 2024 03:20 PM IST
सार

सीएम कार्यालय से जारी नोटिस में कहा गया कि छुट्टियों का इस्तेमाल केवल माता-पिता की देखभाल, उनका सम्मान करने और उनके साथ समय बिताने के लिए किया जाना चाहिए। इन छुट्टियों का इस्तेमाल कर्मचारी अपने निजी कार्यों के लिए नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Special leave for Assam government employees to spend time with parents in laws news in hindi
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम सरकार ने नवंबर में अपने कर्मचारियों को दो विशेष छुट्टियां देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के कार्यालय के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने दो विशेष छुट्टियां जारी की, जिससे की कर्मचारी अपने माता-पिता और घरवालों के साथ समय बिता सके। अधिकारी ने यह भी कहा कि इस विशेष छुट्टी का इस्तेमाल कर्मचारी अपने निजी कार्यों को करने में खर्च न करें। जिन कर्मचारियों के माता-पिता या सास ससुर नहीं है, वह इस छुट्टी के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन


सीएम कार्यालय से जारी नोटिस में कहा गया, "मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सरकार ने अपने माता-पिता और सास-ससुर के साथ बिताने के लिए राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दो विशेष आकस्मिक अवकाश (छह से आठ नवंबर) देने की घोषणा की है।" इसमें कहा गया कि छुट्टियों का इस्तेमाल केवल माता-पिता की देखभाल, उनका सम्मान करने और उनके साथ समय बिताने के लिए किया जाना चाहिए। इन छुट्टियों का इस्तेमाल कर्मचारी अपने निजी कार्यों के लिए नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इन छुट्टियों के साथ कर्मचारी सात नवंबर को छठ पूजा का भी आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा नौ तारीख शनिवार और 10 तारीख रविवार है। इस दिन दफ्तर बंद ही रहता है। जिनके माता-पिता या सास-ससुर नहीं वे इन छुट्टियों का आनंद नहीं उठा पाएंगे। बता दें कि माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए दो विशेष छुट्टियों की घोषमा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2021 में पदभार संभालने के बाद अपने पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed