फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special court judge K Ravinder Reddy said RSS ties does not make person communal

मक्का मस्जिद धमाका : NIA जज ने कहा- संघ से जुड़ने का मतलब सांप्रदायिक होना नहीं

Sun, 22 Apr 2018 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Sun, 22 Apr 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Special court judge K Ravinder Reddy said RSS ties does not make person communal
judge K Ravinder Reddy

मकका मस्जिद बम धमाकों के पांच आरोपियों को बरी करने वाले एनआईए के स्पेशल जज के रविंदर रेड्डी ने अपना फैसला सुनाने के बाद ही निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सुनवाई के दौरान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की थी उन्होंने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा कोर्ट में दिए तर्क को खारिज करते हुए कहा था कि आरएसएस से जुड़ाव का यह मतलब नहीं है कि वह शख्स सांप्रदायिक या फिर समाज विरोधी है। उन्होंने सीबीआई को भी विश्वसनीय नहीं माना था।

विज्ञापन


जज ने एनआईए द्वारा लगाए गए आरोपों पर बहस के दौरान सवाल उठाते हुए पूछा था कि क्या अभियोजन पक्ष अपने संदेह से परे यह साबित कर सकता है कि देवेंदर गुप्ता सांप्रदायिक है क्योंकि वह आरएसएस के प्रचारक हैं? आरएसएस कोई गैरकानूनी रूप से काम करनेवाला संगठन नहीं है। यदि कोई शख्स इसमें काम करता है तो इससे यह साबित नहीं होता कि वह सांप्रदायिक है। यह टिप्पणी जज ने अपने 140 पेजों के दिए फैसले में की थीं। अपने फैसले में रविंदर रेड्डी ने मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस को 18 पॉइंट्स में सीमित कर दिया था।
विज्ञापन


बता दें कि मक्का मस्जिद केस में मुख्य आरोपी असीमानंद समेत सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया था। फैसला सुनाने के बाद जज रविंदर रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 58 लोग घायल हो गए थे। मामले में 10 आरोपियों में से आठ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी जिसमें नबा कुमार सरकार उर्फ स्वामी असीमानंद का नाम भी शामिल था। वहीं जज के इस्तीफे को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हाई कोर्ट ने अस्वीकार करते हुए उन्हें तुरंत काम पर लौटने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed