फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special 26 in Mumbai: Real officers plot a fake raid demand ₹1 crore bribe from a businessman

मुंबई में 'स्पेशल 26': असली अफसरों ने रची फर्जी रेड की साजिश, व्यापारी से मांगी एक करोड़ की घूस, ऐसे खुली पोल

Sat, 12 Sep 2026 03:31 PM IST
अमन तिवारी आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Sat, 12 Sep 2026 03:31 PM IST
सार

मुंबई के अंधेरी में फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर फर्जी इनकम टैक्स रेड डालकर कारोबारी से एक करोड़ रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो सेवारत आयकर कर्मचारी भी शामिल हैं।  

विज्ञापन
Special 26 in Mumbai: Real officers plot a fake raid demand ₹1 crore bribe from a businessman
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय कुमार की मशहूर फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर मुंबई के अंधेरी इलाके में एक कंपनी पर फर्जी इनकम टैक्स रेड डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो दिन पहले नकली इंस्पेक्टरों के साथ-साथ दो असली इनकम टैक्स इंस्पेक्टरों- सुरेशकुमार मिश्रा और सुनील गोरे को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन असली इंस्पेक्टरों ने 'स्पेशल 26' की तर्ज पर रेड डालने के लिए अपने दफ्तर से बाकायदा आधिकारिक छुट्टी ली थी और नकली इंस्पेक्टरों को असली दिखने की ट्रेनिंग भी दी थी। इतना ही नहीं, अंधेरी की इस वारदात से पहले यह गैंग ठाणे के मानपाड़ा में भी इसी तरह फर्जी छापा मारकर 65 लाख रुपये ऐंठ चुका था।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रही अंधेरी पुलिस ने दोनों इंस्पेक्टरों के दावों की सच्चाई परखने के लिए उनके दफ्तरों को पत्र लिखा है। आरोपी सुरेशकुमार मिश्रा लालबाग स्थित पीरामल चेम्बर्स में तैनात था, जबकि सुनील गोरे बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के कौटिल्य भवन स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में पदस्थ था। पुलिस दोनों दफ्तरों के अटेंडेंस रजिस्टर को कब्जे में लेकर यह जांच कर रही है कि क्या इन दोनों ने सचमुच रेड वाले दिन (17 जुलाई) छुट्टी ली थी और इससे पहले ली गई छुट्टियों के दौरान इनकी गतिविधियां क्या थीं। इसके अलावा, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गैंग ने अतीत में और कितनी जगह इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरी वाले केस में पूरी साजिश का मास्टरमाइंड शिकायतकर्ता बिजनेसमैन राजकुमार कंडासामी का पूर्व ड्राइवर संतोष खोपटकर था। कंडासामी की चाकाला (अंधेरी) में 'टू-एम-ऑप्थोट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड' नाम से कंपनी है। कुछ समय पहले कहासुनी के बाद कंडासामी ने संतोष को नौकरी से निकाल दिया था। इसी रंजिश और मालिक के पैसों की अंदरूनी जानकारी का फायदा उठाकर संतोष ने आयकर अधिकारियों और अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट का यह ताना-बाना बुना। इस केस में पुलिस अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

17 जुलाई की सुबह वारदात को अंजाम देने के लिए यह फर्जी टीम अंधेरी स्थित दफ्तर पहुंची। सादे कपड़ों में आए दो आरोपियों ने कंडासामी के घर के पास उन्हें और उनकी पत्नी को घेरा, खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर आईकार्ड दिखाया और जबरन कैब में बिठाकर दफ्तर ले आए। वहां मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए और एक फर्जी सर्च वारंट पर कंडासामी से दस्तखत करवा लिए गए।

इसके बाद कंडासामी पर नकद लेनदेन का आरोप लगाते हुए 1.44 करोड़ रुपये का जुर्माना बनने की बात कही गई। आरोपियों ने मामला रफा-दफा करने के लिए तुरंत 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी और पैसे न देने पर तुरंत गिरफ्तार करने की धमकी दी।

लेकिन कंडासामी ने हिम्मत दिखाई और साफ कह दिया कि वे बिना आधिकारिक कानूनी नोटिस और अथॉरिटी लेटर के एक भी रुपया नकद नहीं देंगे तथा जो भी भुगतान होगा, वह सीधे विभाग को किया जाएगा। जब आरोपी कोई आधिकारिक दस्तावेज पेश नहीं कर सके और व्यापारी अपने रुख पर अड़ा रहा, तो फर्जी टीम करीब तीन घंटे तक नाटक करने के बाद खाली हाथ लौट गई।


इसके बाद कंडासामी ने अपने सीए से संपर्क किया तो पता चला कि इनकम टैक्स विभाग ने ऐसी किसी रेड का आदेश ही नहीं दिया था। इसके बाद पुलिस में किडनैपिंग, उगाही और आपराधिक साजिश की एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसके बाद कई हफ्तों की जांच के बाद ये आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed