फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speaker convenes special session of Bengal Assembly says everything not in hands of Guv

WB: शुक्रवार को विधानसभा का विशेष सत्र, विधायकों के शपथ ग्रहण पर बोले स्पीकर- हर चीज राज्यपाल के हाथ में नहीं

Thu, 04 Jul 2024 05:17 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 04 Jul 2024 05:17 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने शुक्रवार को सदन का विशेष सत्र बुलाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सदन की कार्रवाई की जिम्मेदारी अकेले राज्यपाल के कंधों पर नहीं होती। दरअसल, राज्य में दो नव निर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर राजनीति गरमाई हुई है।

विज्ञापन
Speaker convenes special session of Bengal Assembly says everything not in hands of Guv
पश्चिम बंगाल विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में दो नव निर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। अब विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सदन का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सदन की कार्रवाई की जिम्मेदारी अकेले राज्यपाल के कंधों पर नहीं होती। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को व्यापार परामर्श समिति (Business Advisory Committee) की बैठक होगी। इस बैठक में विधानसभा सत्र का कार्यकाल तय किया जाएगा। बिमान बनर्जी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे से विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन


सब कुछ राज्यपाल के हाथ में नहीं- बिमान बनर्जी
विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी ने आगे कहा ‘अगर किसी को लगता है कि हम कमजोर हैं, तो उनकी सोच गलत है। सदन कमजोर नहीं है और सब कुछ राज्यपाल के हाथ में नहीं है। आप हर समय अपना दबाव नहीं डाल सकते। कुछ नियम हैं, कुछ कानून भी हैं और हम सभी को इनका पालन करना चाहिए।’
विज्ञापन


लगातार छह दिन से जारी है विधायकों का धरना प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल में विधानसभा परिसर में दो नव नियुक्त विधायकों का धरना प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी रहा। उनकी मांग है कि उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन में नहीं बल्कि विधानसभा में होना चाहिए। इससे पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दोनों विधायकों को शपथ गर्हण के लिए राजभवन में आमंत्रित किया था। बारानगर विधायक सायंतिका बंदोपाध्याय और भगवानगोला विधायक रायत हुसैन सरकार ने अपने धरना प्रदर्शन की शुरुआत 27 जून को की थी। शपथ ग्रहण न होने की वजह से उन्होंने अभी तक अपनी जिम्मेदारियों को भी ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘राज्यपाल ने इस मामले को अहंकार के युद्ध में बदल दिया’
विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी से इससे पहले इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्यपाल ने इस मामले को अहंकार के युद्ध में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा ‘राज्यपाल लगातार गतिरोध उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले को अहंकारी के युद्ध में तब्दील कर दिया है। यह मामला जल्द से जल्द सुलझाया जाना चाहिए, जिससे विधायक शपथ ले सकें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed