{"_id":"573e4fb64f1c1bf857ac792e","slug":"sp-win-up-assembly-byelections-meet-winning-candidates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा का कब्जा, मिलिए विजेता उम्मीदवारों से","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा का कब्जा, मिलिए विजेता उम्मीदवारों से
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद, गाजीपुर
Updated Fri, 20 May 2016 05:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी मोहम्मद फहीम ने भाजपा के सुरेश सैनी को 7093 मतों से शिकस्त दी है। फहीम को 90464 वोट मिले जबकि भाजपा के सुरेश सैनी 83371 वोटों पर ही सिमट गए। बिलारी सीट से सपा विधायक हाजी मोहम्मद इरफान की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी।
दस मार्च को कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बेटे की शादी में जाते वक्त बिलारी विधायक हाजी इरफान की सड़क दुर्घटना में बदायूं में मौत हो गई थी। बिलारी सीट के लिए हुए उपचुनाव में सपा ने हाजी इरफान के बेटे फहीम को मैदान में उतारा था जबकि भाजपा ने सुरेश सैनी को टिकट दिया था। दोनों के बीच कांटे का मुकाबला था।
गुरुवार को मंडी समिति में जब मतगणना शुरू हुई तो 16 वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी सुरेश सैनी सपा से आगे चल रहे थे। लेकिन 17 वें राउंड में फहीम ने बढ़त बनाई और 25 वें राउंड तक बढ़त बनाए रहे।

गाजीपुर के जंगीपुर विधानसभा सीट पर सपा की किसमतिया देवी विजयी घोषित
जंगीपुर विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। सपा उम्मीदवार किसमतिया देवी 22,092 मतों से निर्वाचित घोषित की गईं। निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया। सपा प्रत्याशी की जीत पर समर्थक एवं कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।
सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। इसके लिए कुल चौदह टेबल लगाई गई थीं। मतगणना शुरू होने के बाद पहले ही राउंड से ही सपा प्रत्याशी किसमतिया देवी ने बढ़त बनाए रखी। किसमतिया देवी को 82,316 मत मिले। उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कुंवर रमेश सिंह को 60,224 मत मिले। इस तरह सपा प्रत्याशी किसमतिया देवी ने 22 हजार 92 मतों के अंतर से विजय दर्ज की।
गौरतलब है कि मंत्री कैलाश यादव के निधन के बाद खाली हुई जंगीपुर विधानसभा सीट के लिए 16 मई को मतदान कराया गया था। कुल 46 फीसदी वोटिंग हुई थी। विधानसभा क्षेत्र के 345689 मतदाताओं में से 160842 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। उपचुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे।
प्रत्याशियों को मिले इतने वोट
1-किसमतिया देवी, सपा- 82316
2-रमेश सिंह, भाजपा, 60224
3-शैलेश सिंह, कांग्रेस, 6852
4-दिनेश कुमार मौर्य, सुहेलदेव भारतीय समाज पाटी, 8925
5-विजय, निर्दलीय,1445
6-सत्यदेव, निर्दलीय, 677
7-नंदलाल, निर्दलीय, 403