{"_id":"56f710b14f1c1b602ff15162","slug":"sp-to-distribute-mla-ticket-to-candidates-on-performance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अग्निपरीक्षा में पास होंगे तभी मौजूदा विधायक को मिलेगा सपा टिकट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अग्निपरीक्षा में पास होंगे तभी मौजूदा विधायक को मिलेगा सपा टिकट
पुनीत शर्मा/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 04:14 AM IST
सार
- पब्लिक इमेज अच्छी तो विधायक जी की टिकट पक्की
- छह बिंदुओं पर परखे जाएंगे सपा के सभी एमएलए
विज्ञापन
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव-अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सभी सपा विधायकों को रिव्यू की अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। उनकी आम शोहरत, जनता के बीच उनकी छवि के साथ ही 2017 के इलेक्शन में उनकी जीत की संभावनाओं पर पूरी रिपोर्ट तैयार हो रही है। इसी रिपोर्ट के आधार पर फैसला होगा कि इन्हें पार्टी की ओर से दोबारा सियासी संग्राम में उतारा जाए अथवा नहीं।
विज्ञापन
रिव्यू के बाद कई लोगों का टिकट कटना तय माना जा रहा है। पार्टी हाईकमान भी इस तरफ इशारा कर चुका है। प्रदेश के आगामी सियासी युद्ध के लिए सपा ने फील्डिंग सजानी शुरू कर दी है। 142 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के साथ ही अब पार्टी अपने सभी विधायकों को परखेगी। चार साल के कार्यकाल में उन्होंने जनता के बीच कैसी छवि बनाई।
विज्ञापन
पब्लिक के बीच कहीं उनका विरोध तो नहीं है। संगठन के बीच तो उनकी मुखालफत नहीं हो रही वगैरह..वगैरह। विधायकों के बारे में संगठन से तो रिपोर्ट ली ही जा रही है, सपा अपने खामोश सिपहसलारों का भी इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन
कहीं कहीं सरकारी मशीनरी से भी मौजूदा विधायकों के बारे में राय शुमारी चल रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव कह चुके हैं कि कुछ विधायकों के टिकट कट सकते हैं। केंद्रीय संसदीय बोर्ड और या सपा मुखिया ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे।
इन बिंदुओं पर ली जा रही रिपोर्ट-
mulayam singh yadav
- फोटो : bbc
- चार साल के भीतर विधानसभा सीट पर उनकी स्थिति
- संगठन के बीच कहीं बड़ी मुखालफत तो नहीं
- विधायक या परिवार के लोग आपराधिक मामलों में तो शामिल नहीं
- 2017 के इलेक्शन में सीट निकाल पाएंगे या नहीं
- चुनाव में जो स्थानीय लोगों से वायदे किए थे उन पर कितना काम हुआ
- विधायक अपने क्षेत्र में जाते रहे हैं या नहीं
- संगठन के बीच कहीं बड़ी मुखालफत तो नहीं
- विधायक या परिवार के लोग आपराधिक मामलों में तो शामिल नहीं
- 2017 के इलेक्शन में सीट निकाल पाएंगे या नहीं
- चुनाव में जो स्थानीय लोगों से वायदे किए थे उन पर कितना काम हुआ
- विधायक अपने क्षेत्र में जाते रहे हैं या नहीं