{"_id":"58814e304f1c1bfa7aefe30e","slug":"sp-strict-on-seat-sharing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट बंटवारे को लेकर सपा हुई सख्त, अखिलेश के रुख से राहुल गांधी हैरान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीट बंटवारे को लेकर सपा हुई सख्त, अखिलेश के रुख से राहुल गांधी हैरान
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Jan 2017 05:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
कांग्रेस के साथ गठबंधन तय होने के बावजूद समाजवादी पार्टी की ओर से सीटों को लेकर सख्त रवैया अपनाने को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी काफी हैरान हैं। कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी को अखिलेश यादव से उम्मीद थी कि सपा उन्हें सम्मानजनक सीटें देगी। मगर समाजवादी पार्टी के सख्त मोल भाव से वह सकते में है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सपा ने 80 से 85 सीटों की पेशकश की। मगर कांग्रेस 100 से कुछ ज्यादा सीटों को लेकर बल्लेबाजी कर रही है। कांग्रेस ने सपा को कहा है कि वह रालोद की कीमत पर उनके साथ गठबंधन कर रही है। इसके बावजूद सपा उनके साथ मोलभाव कर रही है। वहीं सपा ने कांग्रेस को जवाब दिया है कि वे कभी भी रालोद के साथ कोई गठजोड़ नहीं चाहती थी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी पूर्वांचल में कोई गठबंधन करने के लिए तैयार नहीं है। उसने कांग्रेस को कह दिया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वह उसे कुछ सीटें दे सकती है। दरअसल, अपने पिता के हाथों से समाजवादी पार्टी की सत्ता लेने के बाद अखिलेश कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।
विज्ञापन
वह कांग्रेस के साथ गठबंधन की कीमत पर अपने नेताओं और कार्यकताओं को नाराज करने के पक्ष में नहीं है। साथ ही मुलायम सिंह यादव पहले ही कह चुके है कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं है। अपने पिता की इच्छा के खिलाफ कांग्रेस से वह गठबंधन कर रहे है। इसलिए वह कांग्रेस को कम से कम सीटों पर सिमटा कर अपने लोगों को भी खुश करने की कोशिश में है। अखिलेश 300 से कुछ ज्यादा सीटों पर लडना चाहती है।