फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP MP Jaya Bachchan scolded a man and pushed him away, while he was trying to take a selfie with her

Jaya Bachchan: बिना अनुमति सेल्फी लेने पर भड़कीं जया बच्चन, सपा सांसद ने शख्स को दिया धक्का और यूं लगाई फटकार

Tue, 12 Aug 2025 04:32 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 12 Aug 2025 04:32 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने संसद भवन परिसर में एक शख्स को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल सपा सांसद अन्य पार्टियों के साथ खड़ीं थीं, इसी दौरान एक शख्स ने बिना उनकी अनुमति के उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, इस हरकत पर वे उसपर भड़क गईं।

विज्ञापन
SP MP Jaya Bachchan scolded a man and pushed him away, while he was trying to take a selfie with her
बिना अनुमित सेल्फी लेने पर शख्स पर भड़कीं जया बच्चन - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब

विस्तार

संसद भवन परिसर में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन उस वक्त भड़क गईं जब एक व्यक्ति ने बिना उनकी अनुमति के उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान जया बच्चन ने शख्स को फटकार लगाई और डांटते हुए धक्का देकर दूर कर दिया। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है, जब सपा सांसद किसी शख्स पर भड़कीं हों।
विज्ञापन


विज्ञापन


जया बच्चन के बाद मीसा भारती दिखीं नाराज
इस दौरान जया बच्चन के साथ शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं। जया बच्चन की तरफ से फटकार लगाए जाने के बाद शख्स वहां से थोड़ा पीछे हट गया, वहीं इस मौके पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने भी उसके व्यवहार को लेकर नाराज दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में प्रियंका चतुर्वेदी को लगाई थी फटकार
इससे कुछ दिन पहले संसद के मानसून सत्र के दौरान चर्चा में भाग लेने के दौरान सपा सांसद ने शिवसेना यूबीटी सांसद को डांट लगाई थी। यह घटना 30 जुलाई की है, इस दौरान सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेने के दौरान सपा सांसद जया बच्चन ने प्रियंका चतुर्वेदी पर नाराजगी जाहिर की और उनसे ये कहा कि मुझे नियंत्रित करने की कोशिश मत करो। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार को आडे़ लेते हुए कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई का नाम ऑपरेशन सिंदूर क्यों रखा गया? उन्होंने कहा, इस घटना में महिलाएं विधवा हो गई थीं और वास्तव में उनका सिंदूर उजड़ गया तो सरकार ने ऐसा नाम क्यों रखा।




सत्ता पक्ष के सांसदों पर भी भड़कीं जया बच्चन
सपा सांसद अपने भाषण के दौरान अन्य सांसदों की ओर से किए जा रहे व्यवधान से नाराज हो गईं। हालांकि आसन ने उनसे इस पर ध्यान नहीं देने को कहा। इस पर जया बच्चन ने कहा, उनके कान तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed