फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP leader Mulayam Singh raised questions on the motives of the Modi government

लोकसभा में सैनिकों की शहादत पर सख्त हुए मुलायम, मोदी सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

Wed, 03 Jan 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
SP leader Mulayam Singh raised questions on the motives of the Modi government
 समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव

 समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को लोकसभा में सरहद पर लगातार जवानों के मारे जाने के मसले पर सरकार के इरादों पर सवाल खड़े किए। मुलायम ने कहा कि आखिर सरकार को दुविधा किस बात को लेकर है। आखिर सरकार कोई ठोस निर्णय क्यों नहीं लेती। 

विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर सीमा पर लगातार भारतीय जवान शहीद हो रहे हैं। हमारे सुरक्षा बल उत्कृष्ट हैं और वे किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं कि लेकिन सरहद पर दुखद स्थिति है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार दुविधा में हैं? क्यों नहीं सैनिकों को फ्री हैंड दिया जा रहा है? 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राज्यसभा में भारी शोर शराबे के बीच पेश हुआ तीन तलाक विधेयक, विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं भी रक्षा मंत्री रह चुका है लेकिन मेरे वक्त में ऐसा नहीं होता था। मैंने सेना को फ्री हैंड दे रखा था। मुलायम ने यह भी कि पड़ोसी मुल्म हमारी सेना को मार रहे है और साथ ही साथ जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों को जवाबी हमले को लेकर साफ निर्देश नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों को फ्री हैंड दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed