फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sp leader beaten a policeman in shamli

सत्ता की हनक में सपा नेता ने बीच चौराहे पर फाड़ी सिपाही की वर्दी

Fri, 19 Aug 2016 05:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 19 Aug 2016 05:00 AM IST
विज्ञापन
Sp leader beaten a policeman in shamli
- फोटो : demo pic

सत्ता के नशे में चूर एक प्रकोष्ठ के सपा नगराध्यक्ष ने नगर के फव्वारा चौक पर ड्यूटी निभा रहे यातायात पुलिस के सिपाही के साथ अभद्रता करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। 

विज्ञापन


सिपाही के साथ सरेआम मारपीट भी की गई। पीड़ित सिपाही ने कोतवाली फोन किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सिपाही का मेडिकल कराने के बाद उसकी तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा था। 
विज्ञापन


रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर सिपाही विपिन नगर के फव्वारा चौक पर ड्यूटी कर रहा था। बताया जाता है कि उसी दौरान नगर के एक सपा नेता की गाड़ी वहां से गुजरी तो नियमानुसार सिपाही ने रुकने का इशारा किया, लेकिन सपा नेता नहीं रुका और बीच में गाड़ी फंसा दी। इस पर चौक पर जाम लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर सरेआम सिपाही को पीटने का भी आरोप 

Sp leader beaten a policeman in shamli

सिपाही ने गाड़ी पीछे करने को कहा तो तो आरोपियों ने सिपाही पर रौब गालिब करते हुए उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। सिपाही ने इसका विरोध किया तो सपा नेता ने सिपाही के साथ मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। 

सपा नेता के साथ आए दो ओर युवकों ने सिपाही के साथ सरेआम मारपीट की। इससे चौक पर हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि उसके बाद सपा नेता वहां से खुद को सपा नेता बताते हुए तथा अपना नाम बताते हुए वहां से चला गया। 

पीड़ित सिपाही ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को थाने में ले आई। जहां पर उसका मेडिकल कराया गया। कोतवाली प्रभारी सतीश राय का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed