{"_id":"589c02b94f1c1b8a5237aed7","slug":"sp-has-not-yet-issued-the-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी थमा नहीं है सपा का विवाद, ये है नया मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अभी थमा नहीं है सपा का विवाद, ये है नया मामला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के चीफ नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर कहा है कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा और सुखराम यादव की सीट सबसे पीछे कर दी जाए। सभापति ने नरेश अग्रवाल की बात मानकर तीनों सांसदों की सीट सबसे पीछे कर दी। राज्यसभा के सभापति के दफ्तर के मुताबिक, हम पार्टियों की संख्या के हिसाब से सीट आवंटित करते हैं।
विज्ञापन
जिसके बाद जिस पार्टी को जिस जगह जितनी सीट जिस जगह मिलती हैं, वहां किस सीट पर कौन बैठेगा, ये पार्टी का चीफ व्हिप तय करता है। दरअसल मुलायम और अखिलेश विवाद में अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा और सुखराम यादव ने अखिलेश के पक्ष में दस्तखत नहीं किए थे, वैसे अमर सिंह को तो अखिलेश की अध्यक्षता में पहले ही पार्टी से निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
बेनी बाबू के बेटे राकेश वर्मा को मुलायम ने टिकट दिया था, जिसको बाद में अखिलेश ने काट दिया, जिसके बाद उनके बेटे के बीजेपी जाने की भी खबरें आ रही थीं।
विज्ञापन