फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP Govt to use SP flag raper on food distribution packets in Bundelkhand

सरकारी खर्चे पर होगा सपा का प्रचार, सपा के झंडे के रंग में पैक करके बंटेगा मुफ्त राशन

Sat, 19 Mar 2016 05:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ललितपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, ललितपुर। Updated Sat, 19 Mar 2016 05:00 AM IST
सार

  • अगले साल होने हैं चुनाव, तैयारियों में जुटी मशीनरी
  • 25 हजार लाभार्थियों को किया जाएगा लाभान्वित

विज्ञापन
SP Govt to use SP flag raper on food distribution packets in Bundelkhand
सपा का प्रचार - फोटो : amar ujala

विस्तार

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में समाजवादी पार्टी पूरी तरह जुट गई है। हर घर में अपना संदेश पहुंचाने के लिए पार्टी सरकारी मशीनरी का उपयोग करने से भी नहीं चूक रही है। सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड के गरीबों को बांटी जाने वाले मुफ्त राशन सामग्री में भी सपा सरकारी खजाने से अपना प्रचार करने का मौका नहीं छोड़ रही है।

विज्ञापन


गरीबों को बांटे जाने वाला राशन जिस डिब्बे में पैक होगा, उसे सपा के झंडे में रंगवाया गया है। सूखा के हालातों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के गरीबों को मुफ्त में राशन सामग्री बांटने का निर्णय लिया है, इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। गरीबों को बांटी जाने वाली राशन सामग्री रखने के लिए जो बाक्स तैयार किया जा रहा है, उसके ऊपर समाजवादी पार्टी के झंडे के रंग के कागज चिपकाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अहसास हो कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने गरीबों की मदद के लिए मुफ्त में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


बाक्स पर प्रत्येक लाभार्थी को दी जाने वाली खाद्य सामग्री का विवरण भी लिखा होगा। मुफ्त में खाद्यान्न सामग्री के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है, इससे जिले के करीब 25 हजार परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। खाद्य सामग्री क्रय करने के लिए प्रशासन ने 19 मार्च को टेंडर आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दिन शाम को टेंडर खोले जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अब तक 15 आपूर्तिकर्ताओं ने निविदाएं खरीदी हैं, इसमें कानपुर, लखनऊ और मुंबई की एजेंसियां भी शामिल हैं। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया काफी कांटे की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed