फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP, Congress milkar rahenge aur dono milkar doobenge, says Venkaiah Naidu

यूपी में गठबंधन पर बोले वेंकैया नायडू - 'कांग्रेस ने सोचा हम तो डूबने वाले हैं, सपा को भी डुबाएंगे।'

Thu, 02 Feb 2017 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Feb 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
SP, Congress milkar rahenge aur dono milkar doobenge, says Venkaiah Naidu
फाइलः वेंकैया नायडू - फोटो : PTI
बसंत पंचमी के मौके पर वित्तमंत्री अरुण जेटली की ओर से बुधवार को पेश बजट को बीजेपी नेता के बढ़ चढ़कर सराह रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बजट को 'दशाश्वमेध यज्ञ' बताया है। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ने अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 10 क्षेत्रों पर फोकस किया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'हमारी सरकार कांग्रेस द्वारा पैदा की गई गरीब और अमीर के बीच की मौजूदा खाई को मिटाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही हमारी कोशिश गरीबी को मिटाने की है। फिर कांग्रेस पार्टी इस बजट को कैसे पसंद करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन




विपक्ष पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि 'राहुल जी और ममता जी अपनी राजनीतिक लाइन के मुताबिक बोल रहे हैं। हम किसी भी मुद्दे पर बहस को तैयार हैं।' बता दें कि 31 जनवरी से शुरू हुए संसद के बजट सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। नोटबंदी और तमाम मुद्दों को लेकर विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। 



यूपी चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि 'दोनों पार्टियां (सपा और कांग्रेस) मिलकर रहेंगी और दोनों मिलकर डूबेंगे। कांग्रेस ने सोचा हम तो डूबने वाले हैं, इनको भी डुबाएंगे।'




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed