फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Southwest monsoon reached maharashtra likely to next week in mumbai

मानसून: इन राज्यों में 10 जून तक भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Mon, 07 Jun 2021 10:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Jun 2021 10:37 AM IST
सार

पश्चिम भारत में मानसून की पहली फुहार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर क्षेत्र और पूर्वी भारत के कई राज्यों में 10 जून तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है,। फिलहाल महाराष्ट्र के 30 फीसदी इलाकों में बारिश हो रही है। 

विज्ञापन
Southwest monsoon reached maharashtra likely to next week in mumbai
मुंबई में बारिश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण भारत के राज्यों को भिगोने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर पहुंच गया है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पड़ोस में निचले स्तर पर चक्रवाती तूफान के चलते अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और मणिपुर जैसे राज्यों में में भारी से भारी बारिश  हो सकती है।  मौसम विभाग ने बताया कि मानसून देश के कई हिस्सों को कवर करते हुए मध्य अरब सागर में भी आगे बढ़ गया है , जिसमें महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के अधिक हिस्से शामिल हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र के तीस प्रतिशत हिस्से को कवर करते हुए रायगढ़ और पुणे जिले में दस्तक दे दिया । रात से इन जिलों में बारिश हो रही है।  मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के अगले हफ्ते तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। 15 जून तक यह मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय हो जाएगा। मध्य प्रदेश, गुजरात और राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब उत्तर प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में समय से या उससे पहले ही मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून महाराष्ट्र के तटीय इलाके रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंच गया है। जल्द ही पूरे राज्य को यह कवर कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश समेत तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है। 

17 जून के बाद इन राज्यों में होगी बारिश 
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसून और सक्रिय होगा। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बता दें कि दो दिन की देरी से मानसून तीन जून को केरल पहुंचा था। आईएमडी ने जून में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है। 


इस साल कैसा रहेगा मानसून?
मौसम विभाग की मानें तो इस साल देश में मानसून सामान्य या बेहतर रह सकता है। मौसम विभाग ने भी इस साल पूरे देश में सामान्य से अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है। अगर इस बार मानसून अधिक हुआ तो यह तीसरा साल होगा कि देश में बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है। पिछले दो साल से अच्छी बारिश हो रही है।  इस बार देश में 907 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। पूरे देश में 90 से 104% तक बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed