{"_id":"5ee5df7a1a12532410172ccd","slug":"southwest-monsoon-made-steady-progress-water-logging-at-nashik-road-police-station-know-weather-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून ने पूरे महाराष्ट्र को कवर किया, नासिक में भारी बारिश से डूबा पुलिस स्टेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानसून ने पूरे महाराष्ट्र को कवर किया, नासिक में भारी बारिश से डूबा पुलिस स्टेशन
Sun, 14 Jun 2020 02:27 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 14 Jun 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
तटीय महाराष्ट्र से टकराने के चार दिन बाद, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लगातार प्रगति की और अब पूरे राज्य को कवर कर लिया है। यह जानकारी रविवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। आईएमडी अधिकारी ने कहा कि अब तक मानसून की प्रगति सामान्य और अपेक्षित तर्ज पर हुई है।
विज्ञापन
आईएमडी के मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस होसलीकर ने कहा कि पिछले 10 दिनों में मध्य और उत्तर महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और विदर्भ में लगातार बारिश हुई। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को पूरे राज्य को कवर किया।
विज्ञापन
होसलीकर ने कहा कि उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में हर साल पानी की कमी होती है। यह एक अच्छा संकेत है कि इन क्षेत्रों में इस साल वर्षा हुई है। यह किसानों की पूर्व बुवाई गतिविधियों में तेजी लाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
हालांकि नासिक सहित कुछ शहरी क्षेत्रों में भारी बारिश से कुछ असुविधा हुई है। शनिवार को नासिक रोड पुलिस स्टेशन में जल-जमाव हुआ। पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमारे क्षेत्र में शाम 6 बजे के आसपास बारिश होने लगी और कुछ घंटों के भीतर, नासिक रोड पुलिस स्टेशन जलमग्न हो गया। पूरे स्टाफ को पानी निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।’
बीड जिले में जहां पिछले कुछ वर्षों में पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ा। यहां पिछले एक सप्ताह में अच्छी बारिश हुई। जिससे कुछ सूखे नदी के तल भर गए हैं।