फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   South Korea Foreign Minister India Visit Jaishankar Park Jin talks diplomatic relations latest news updates

India-South Korea: पार्क जिन ने अपने समकक्ष जयशंकर से की मुलाकात, कहा- इंडो पैसिफिक नीति में भारत अहम देश

Fri, 07 Apr 2023 03:56 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 07 Apr 2023 03:56 PM IST
सार

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन (Park Jin) दो दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जिन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ हैदराबाद हाउस में बातचीत करेंगे। यात्रा के दूसरे दिन वह चेन्नई में कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहीं से अपने देश रवाना होंगे।।

विज्ञापन
South Korea Foreign Minister India Visit Jaishankar Park Jin talks diplomatic relations latest news updates
भारत दौरे दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन (Park Jin) भारत की दो दिवसीय यात्रा पर राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। राजधानी दिल्ली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वे अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। पार्क जिन की यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब भारत और कोरिया अपने राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। दक्षिण कोरिया के शीर्ष राजनयिक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन

 
इससे पहले दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा, दो दिवसीय यात्रा के दौरान पार्क जिन अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों नेता विशेष रणनीतिक साझेदारी और आगे के संबंधों को विकसित करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। मंत्रालय के मुताबिक, यात्रा के दौरान पार्क की चेन्नई जाने का कार्यक्रम है, जहां वह दक्षिण कोरियाई कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

हिंद-प्रशांत रणनीति में भारत महत्वपूर्ण देश: पार्क मिन
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन ने इस साल राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मनाने के बारे में बात करते हुए हिंदी में अपना परिचय दिया। उन्होंने कहा, हमारी हिंद-प्रशांत रणनीति (इंडो-पैसिफिक स्ट्रेटेजी) में भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण देश है।

'नाटु-नाटु डांस कोरिया में भी लोकप्रिय, बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद'
उन्होंने कहा, नाटु नाटु डांस कोरिया में वास्तव में लोकप्रिय है। मैंने खुद फिल्म देखी, यह एक शानदार फिल्म है। मुझे बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं। मैंने थ्री इडियट्स देखी और शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस भी मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी की मुलाकात
दक्षिण के विदेश मंत्री ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। धनखड़ ने कहा, भारत-कोरिया गणराज्य विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच संबंधों के महत्व पर चर्चा की गई। 


'भारत के पास जी-20 की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी'
भारत पर जी-20 देशों के सदस्यों के विभिन्न हितों और अन्य गैर-जी-20 देशों की आवाजों के समन्वय की बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कोरिया को भारत के साथ मिलकर काम करने में बहुत खुशी होगी।

विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे ले जाएगी हमारी चर्चा: जयशंकर
वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन का भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। आज की हमारी चर्चा हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed