फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   South Central Railway: anonymous letter warning of Balasore like train tragedy on Hyderabad Delhi route

Train Tragedy: 'अगले हफ्ते हैदराबाद-दिल्ली मार्ग पर होगा बालासोर जैसा हादसा', रेलवे को मिले पत्र में चेतावनी

Mon, 03 Jul 2023 07:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Jul 2023 07:57 PM IST
सार

दक्षिण मध्य रेलवे को हाल ही में एक गुमनाम पत्र मिला है जिसमें अगले सप्ताह हैदराबाद-दिल्ली-हैदराबाद मार्ग पर 'बालासोर जैसी ट्रेन दुर्घटना' की चेतावनी दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन
South Central Railway: anonymous letter warning of Balasore like train tragedy on Hyderabad Delhi route
Railway Station - फोटो : istock

विस्तार

दक्षिण मध्य रेलवे को हाल ही में एक गुमनाम पत्र मिला है जिसमें अगले सप्ताह हैदराबाद-दिल्ली-हैदराबाद मार्ग पर 'बालासोर जैसी ट्रेन दुर्घटना' की चेतावनी दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि दो जून को ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से भीषण हादसा हुआ था। जिसमें 293 लोगों की मौत हो गई। बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस मुख्य लाइन के बजाय पासिंग लूप में घुस गई थी और एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। इसके बाद बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस भी पटरी पर पलटे डिब्बों से टकरा गई थी। सीआरएस जांच के अलावा, सीबीआई भी इस रेल हादसे की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के कई शीर्ष अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया। प्रारंभिक जांच में रेल दुर्घटना के संभावित कारण के रूप में लापरवाही से या इरादे से सिग्नल से हस्तक्षेप की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed