{"_id":"632992075bc32f0cc645cb57","slug":"south-24-parganas-students-of-a-school-stage-protest-block-railway-tracks-in-gourdaha-halt-railway-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: 24 परगना में शिक्षकों के तबादलों का भारी विरोध, छात्रों ने रेल पटरियों को अवरुद्ध किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: 24 परगना में शिक्षकों के तबादलों का भारी विरोध, छात्रों ने रेल पटरियों को अवरुद्ध किया
Tue, 20 Sep 2022 04:20 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, 24 परगना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, 24 परगना
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 20 Sep 2022 04:20 PM IST
सार
छात्रों ने गौरदाहा हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर पटरियों को अवरुद्ध कर दिया जिससे क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। छात्रों ने कहा कि हमारे स्कूल में शिक्षकों का बिना किसी नोटिस के तबादला किया जा रहा है।
विज्ञापन
छात्रों का विरोध-प्रदर्शन
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में शिक्षकों के तबादलों के विरोध में छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों के अचानक स्थानांतरण को लेकर कैनिंग के गौरदाहा हॉल्ट रेलवे स्टेशन में विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने रेलवे पटरियों को अवरुद्ध कर दिया जिससे क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि हमारे स्कूल में शिक्षकों का बिना किसी नोटिस के तबादला किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि हमारा संदेश शिक्षकों तक पहुंचे, इसलिए हम रेल पटरियों पर विरोध कर रहे हैं, हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हमें इस मामले के बारे में उच्च अधिकारियों से कोई सूचना नहीं मिलती।
विज्ञापन
S 24 Parganas, WB | Teachers in our school are getting transferred without notice. We want our message to reach teachers so we are protesting on rail tracks, we wouldn't stop until we get some notification regarding this matter from higher authorities: Students of the school https://t.co/yAvTVBBXBm
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 20, 2022
Trending Videos
टीएमसी सरकार के खिलाफ डीवाईएफआई का प्रदर्शन
कोलकाता में भ्रष्टाचार और अनीस खान की हत्या को लेकर टीएमसी सरकार के खिलाफ डीवाईएफआई (डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। 19 फरवरी को हावड़ा में छात्र नेता अनीस खान की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।