फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Soundararajan denies intra-party feud says Shah told me to carry out constituency work intensively

Viral Video: 'लोकसभा क्षेत्र के काम को लेकर सलाह दे रहे थे गृहमंत्री'; सुंदरराजन ने खुद बताई वीडियो की सच्चाई

Fri, 14 Jun 2024 03:47 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 14 Jun 2024 03:47 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तिमिलिसाई को तमिलनाडु की दक्षिण चेन्नई सीट से टिकट दिया था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।  

विज्ञापन
Soundararajan denies intra-party feud says Shah told me to carry out constituency work intensively
अमित शाह और तिमिलिसाई सुंदरराजन - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान का  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री भाजपा नेता और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को डांट रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन ने इसे लेकर केंद्रीय गृहमंत्री पर तंज कसा है। वहीं, अब तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जिस वक्त का ये वीडियो है उस दौरान अमित शाह मुझसे निर्वाचन क्षेत्र का काम गहनता से करने के बारे में बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


 एक्स पर पोस्ट कर सुंदरराजन ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि वह लोकसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद पहली बार अमित शाह से मिलीं थीं। उस दौरान दोनों लोग चुनाव के बाद की कार्रवाई के बारे में बात कर रहे थे। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “कल जब मैं 2024 के चुनावों के बाद पहली बार आंध्र प्रदेश में गृह मंत्री अमित शाह जी से मिली तो उन्होंने मुझे मतदान के बाद के फॉलोअप और सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछने के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें विस्तार से बता रही थी, लेकिन समय की कमी के कारण उन्होंने मुझे राजनीतिक और निर्वाचन क्षेत्र के काम को गहनता से करने की सलाह दी। यह आश्वस्त करने वाला था। साथ ही उन्होंने विपक्ष के सारे दावों को भी खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुंदरराजन को दक्षिण चेन्नई लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था। लेकिन वह डीएमके के तमिझाची थंगापांडियन से चुनाव हार गईं।

इससे पहले बुधवार को चेन्नई लौटने पर सुंदरराजन से जब पत्रकारों ने शाह के साथ उनकी बातचीत को लेकर पार्टी के भीतर कलह के दावों के बारे में पूछा था तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। अब भाजपा की तमिलनाडु इकाई में पार्टी के भीतर झगड़े की अफवाहों के मद्देनजर उनकी टिप्पणी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तिमिलिसाई को तमिलनाडु की दक्षिण चेन्नई सीट से टिकट दिया था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वीडियो में नजर आ रहा है कि सुंदरराजन मंच पर बैठे गृहमंत्री अमित शाह का अभिवादन करने के बाद आगे निकल जाती हैं। इसके बाद शाह उन्हें वापस बुलाते हैं और कुछ हिदायत देते नजर आते हैं। 

बढ़ता रहा कद...पर जीत पर ठिठके कदम
भाजपा के साथ औपचारिक तौर पर तमिलिसाई के राजनीतिक जीवन का सफर 1999 में शुरू हुआ। तब उन्हें दक्षिण चेन्नई जिला मेडिकल विंग का सचिव बनाया गया। 2001 में भाजपा मेडिकल विंग की राज्य महासचिव बनीं। 2005 में दक्षिणी राज्यों के लिए मेडिकल विंग का सह-संयोजक नियुक्त किया गया। 2007 में भाजपा की राज्य महासचिव बनीं। 2010 में राज्य भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2013 में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव बनीं। 2014 से 2019 के दौरान राज्य में भाजपा की अध्यक्ष रहीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के टिकट पर तीन बार विधानसभा व दो बार लोकसभा के चुनाव भी लड़े, जिनमें हार का सामना करना पड़ा।


महिला मुद्दे पर हमेशा रहीं मुखर
सियासत से इतर तमिलिसाई 10 वर्षों तक छात्रों के लिए ऑरेटरी कौशल पर टीवी कार्यक्रम आयोजित करती रहीं। दूरदर्शन के लिए महिलाओं पर आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम मगलीर पंचायत (महिला पंचायत) पेश किया। महिलाओं के हक के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आवाज उठाई। तमिलनाडु यात्रा के दौरान वह बड़े भाजपा नेताओं के भाषणों के लिए मुख्य अनुवादक का काम भी करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed