फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia underwent surgery with cardiac massage was injured shoulder

सोनिया गांधी को करानी पड़ी सर्जरी कार्डियक मसाज से चोटिल हुआ कंधा

Sat, 06 Aug 2016 02:57 AM IST
अनूप ओझा/रबीश श्रीवास्तव, वाराणस
अनूप ओझा/रबीश श्रीवास्तव, वाराणस Updated Sat, 06 Aug 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
Sonia underwent surgery with cardiac massage was injured shoulder
कांग्रेस को 'संजीवनी' देने काशी पहुंचीं सोनिया गांधी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ऐसी कौन सी घातक चोट पहुंची, जिससे उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। काशी की फिजा और लोगों की जुबां पर तैर रहे इस सवाल का जवाब मिल गया है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष को डॉक्टरों द्वारा की गई कार्डियक मसाज के कारण कंधे में चोट आई है।

विज्ञापन


डॉक्टरों की इस कोशिश ने कांग्रेस अध्यक्ष को तो संकट से उबार दिया पर कंधे की सर्जरी करानी पड़ गई। इस बीच सेहत की देखभाल में गंभीर चूक की एसपीजी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपीजी ने शुक्रवार को फोन पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कांग्रेस नेताओं और फ्लीट में शामिल चिकित्सकों से बीमारी और इलाज के बारे में पूछताछ की।

अमर उजाला ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष की सेहत और कं धे की चोट से जुड़े तमाम पहलुओं की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

पार्टी के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और दो अगस्त के रोड शो में उमड़े लोगों के गले यह नहीं उतर रहा था कि कंधे में फ्रैक्चर होने के बावजूद सोनिया गांधी किस सहज भाव से दोनों हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं? यहां तक कि वह कार के दरवाजे के सहारे खड़ी भी हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी की टेलीविजन पर कंधे की सर्जरी होने की खबर आने के बाद आम जन में यहां चर्चा और चिंता थी कि कंधे में चोट कैसे लगी? आखिर सोनिया गांधी को हुआ क्या था? उस दिन रोड शो को एक किलोमीटर पहले छोड़ देने के शुरुआती दौर में यही बताया गया था कि वह थकान के कारण विश्राम कर रही हैं। थोड़ी देर में रोड शो फिर शुरू हो जाएगा।

अचानक उनका रोड शो स्थगित करना और होटल से लेकर एयरपोर्ट तक घंटों इलाज करना लोगों के बीच चिंता और कौतूहल बना रहा। उल्लेखनीय है कि तबीयत खराब होने पर सोनिया को  पहले लहुराबीर स्थित एक होटल में आराम करने के लिए ले जाया गया था। यहां जब आराम नहीं हुआ तो दिल्ली ले जाने का फैसला हुआ।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक बाबतपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत एक बार फिर बिगड़ी। यहां दो घंटे इलाज के बाद सीएमओ डॉ. वीबी सिंह, एडिशनल सीएमओ और आईएमए अध्यक्ष डॉ. ओपी तिवारी को उनके  साथ चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली भेजा गया।

अमर उजाला के पास पुख्ता जानकारी है

Sonia underwent surgery with cardiac massage was injured shoulder
वाराण्‍ासी में सोनिया गांधी का रोड शो

अमर उजाला के पास पुख्ता जानकारी है कि दिल्ली एयरपोर्ट से अस्पताल ले जाते वक्त रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एंबुलेंस में ही सोनिया गांधी की तबीयत कुछ ज्यादा खराब हो गई। उनकी हालत खराब होते देख एयरपोर्ट के सबसे करीब सेना के अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।

इसी बीच दोनों चिकित्सकों ने उनका कार्डियक मसाज किया। कार्डियक मसाज के बाद सोनिया गांधी को आक्सीजन दी गई, जिससे उनकी तबीयत में मामूली सुधार हुआ। उस वक्त राहुल गांधी व प्रियंका गांधी भीउनके साथ थे। बताते हैं कार्डियक मसाज के दौरान ही कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था।

इससे पहले रोड शो के दौरान डिहाइड्रेशन और शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी। हालांकि इतने बड़े वाकये को लेकर गांधी परिवार से लेकर उनकी सुरक्षा में लगी एजेंसियों तक ने अभी तक टिप्पणी नहीं की है।रोड शो के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत से खिलवाड़ और बदइंतजामी चिकित्सा और प्रशासन के कई अधिकारियों के गले की फांस बन सकती है।

‘अमर उजाला’ में हुए खुलासे के बाद शुक्रवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने सोनिया गांधी के सेहत की देखभाल में हुई गंभीर चूक की जांच शुरू कर दी है। एसपीजी के अधिकारियों ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों से फोन पर तबीयत बिगड़ने से लेकर इलाज में हुई देरी की वजहों के बारे में जानकारी ली।

एसपीजी द्वारा रोड शो के वीडियो फुटेज भी देखे जा रहे हैं, ताकि तबीयत बिगड़ने के बारे में कुछ अहम जानकारी मिल सके। पहले बनारस और बाद में दिल्ली जाने के बाद सोनिया गांधी की तबीयत और बिगड़ने के बाद से स्वास्थ्य महकमे से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेसियों में खलबली मची हुई है।

इधर, एसपीजी ने मामले की जांच शुरू करते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ ही फ्लीट में शामिल चिकित्सकों से बीमारी और इलाज के बावत जानकारी जुटाई। जिस होटल में सोनिया को ले जाया गया वहां से मंडलीय अस्पताल महज 500 मीटर पहले था।

प्रोटोकॉल के तहत सोनिया के लिए यहां सेफ हाउस भी बना था। सूत्रों की मानें तो तबीयत बिगड़ने पर सोनिया को सेफ हाउस लाने के बजाय कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें होटल ले जाने के फैसले को भी एसपीजी लापरवाही मान रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed