फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia-Rahul and Advani did not ask a single question while 8 sessions of 16th Lok Sabha

लोकसभा में सोनिया, राहुल, आडवाणी ने दो साल से नहीं पूछा एक भी सवाल

Mon, 18 Jul 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
Sonia-Rahul and Advani did not ask a single question while 8 sessions of 16th Lok Sabha

16वीं लोकसभा में सबसे ज्यादा सवाल किस नेता ने किए हैं, यह जानना दिलचस्प होगा। इंडिया स्पेंड की खबर के मुताबिक, 15 जुलाई 2016 तक के आंकड़ों में 16वीं लोकसभा से 10 सबसे ज्यादा सवाल करने वाले नेता महाराष्ट्र से हैं। इनमें भी बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल शिवसेना की ओर से सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए।

विज्ञापन


एनसीपी की सुप्रिया सुले ने लोकसभा में सबसे ज्यादा 568 सवाल पूछे। ताज्जुब की बात है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने निचले सदन में एक भी सवाल नहीं पूछा। वहीं, कांग्रेस की ओर संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सबसे ज्यादा 128 सवाल किए हैं।
विज्ञापन


ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असदुद्दीन ने लोकसभा में 448 सवाल पूछे, जबकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने एक भी सवाल नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरडी मिनिस्ट्री ने दिए सबसे ज्यादा सवालों के जवाब

Sonia-Rahul and Advani did not ask a single question while 8 sessions of 16th Lok Sabha

16वीं लोकसभा की शुरुआत 8 जुलाई 2014 में हुई थी। तब से अब तक 2 साल में बुलाए गए आठ सत्र में सांसदों इकट्ठा हो चुके हैं। मौजूदा मॉनसून सत्र में नौवां मौका है। इस दौरान एचआरडी मिनिस्ट्री ने सबसे ज्यादा 2 हजार 271 सवालों के जवाब दिए। रेल मंत्रालय की तरफ से 2249, वित्त मंत्रालय की ओर से 1843, गृह मंत्रालय की ओर से 1784, पर्यावरण, वन और पर्यावरण परिवर्तन मंत्रालय की ओर से 1442 सवालों के जवाब दिए गए।

541 सांसदों में से कुल 460 सांसदों ने सवाल पूछे। इनमें ज्यादातर के एक जैसे ही सवाल थे। 16वीं लोकसभा के आठ सत्रों में कुलमिलाकर 34 हजार 497 सवालों के जवाब दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed