फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi's dinner outreach; 24 parties invited to 2nd Opposition meet

Meeting: विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस को धुरी बनाएंगी सोनिया गांधी, 24 पार्टियों के लिए रखेंगी रात्रिभोज

Wed, 12 Jul 2023 02:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 12 Jul 2023 02:11 PM IST
सार

बेंगलुरु में होने वाली बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं। वहीं, पटना में हुई बैठक में करीब 17 दलों ने हिस्सा लिया था। विपक्षी एकता की दूसरी बैठक के लिए आठ नई पार्टियों को निमंत्रण भेजा गया है। 
 

विज्ञापन
Sonia Gandhi's dinner outreach; 24 parties invited to 2nd Opposition meet
सोनिया गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना के बाद अब बेंगलुरू में 17-18 जुलाई को विपक्षी एकता की बैठक होगी। इस बैठक में कुल 25 राजनीतिक दलों के शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 17 जुलाई को सोनिया गांधी पार्टी के सभी नेताओं को रात्रिभोज पर आमंत्रित कर सकती हैं। वहीं, बैठक में एक नया दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग भी शामिल होगा। इसके अलावा, बैठक के लिए आम आदमी पार्टी को भी निमंत्रण दिया गया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु में होने वाली बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं। इससे पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी यही दावा किया था। गौरतलब है, पटना में हुई बैठक में करीब 17 दलों ने हिस्सा लिया था। विपक्षी एकता की दूसरी बैठक के लिए आठ नई पार्टियों को निमंत्रण भेजा गया है। 

विज्ञापन

यह है नई पार्टी

. मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके)

. कोंगु देसा मक्कल काची (केडीएमके)

. विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके)

. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी)

. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक

. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 

. केरल कांग्रेस (जोसेफ)

. केरल कांग्रेस (मणि)

2014 से 2024 तक बदला समीकरण!
सबसे दिलचस्प बात यह है कि नई पार्टियों में से केडीएमके और एमडीएमके 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के सहयोगी थे। वहीं, 23 जून को पटना में हुई बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, शरद पवार समेत अन्य विपक्षी नेता शामिल हुए थे। आम आदमी पार्टी ने कहा था कि अगर कांग्रेस दिल्ली अध्यादेश मुद्दे पर पार्टी का समर्थन नहीं करती है तो वह विपक्षी एकता से अलग हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed