{"_id":"57915ec44f1c1b5a3dc4bb11","slug":"sonia-gandhi-rally-in-up-on-second-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी फतह को प्रधानमंत्री के कर्मक्षेत्र से दो अगस्त को दहाड़ेगी सोनिया गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी फतह को प्रधानमंत्री के कर्मक्षेत्र से दो अगस्त को दहाड़ेगी सोनिया गांधी
शादाब रिजवी/ अमर उजाला नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jul 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर हाल में यूपी हासिल करने के संकल्प के साथ बढ़ रही कांग्रेस ने अब अपने सभी गेमचेंजर को मैदान में उतारने की ठानी है। खुद पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी कीउनके घर (संसदीय क्षेत्र) वराणसी में ही घेराबंदी का प्लान तैयार किया है। दो अगस्त को वाराणसी में बड़ा रोड शो कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम सोनिया करेंगी।
विज्ञापन
पार्टी की तरफ से अधिकृत तौर पर यह कार्यक्म जल्द जारी होगा। पार्टी अध्यक्षा इस दौरान मोदी सरकार की योजनाओं का सच जनता के सामने लाएगी। कांग्रेस यूपी में 27 साल से खोई सत्ता हो हसिल करने को बेताब है। इसके लिए वह हर दांव लगा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस 2017 की यूपी की कसरत के बहाने 2019 की तैयारी में भी जुटी है। विरोधी दलों खासकर भाजपा पर जोरदार हमला करने का पार्टी का प्लान है। कांग्रेस ने विरोधी दलों के नेताओं को घेरने के लिए अपने चेहरों का चयन कर लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी को उनके घर में ही घेरने का जिम्मा खुद सोनिया ने उठाया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक दो अगस्त को सोनिया पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो कर सकती हैं। कांग्रेस का प्लान है कि इस दिन केंद्र सरकार की तरफ से विकास के नाम पर की जा रही फर्जी आंकड़ेबाजी की पोल खोली जाए। केंद्र की योजनाओं को सच सामने लाया जाए।
जनता को केंद्र का सही आइना दिखाकर अपने साथ जोड़ा जाए। बताया जाए कि कांग्रेसनीत यूपीए की सरकार की किन किन जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलकर केंद्र सरकार ने लागू किया। किन योजनाओं को राजनीतिक रंजिश के कारण एक तरह से बंद कर दिया गया।
यूपी में शीला दीक्षित की अगुवाई में दिल्ली की तर्ज पर विकास कराने का वादा भी सोनिया करेगी। कांग्रेस के हाथ मे यूपी सुरक्षति का संदेश देगी। गौरतलब है कि उससे पहले प्रियंका गांधी 29 को लखनऊ में हजारों कार्यकर्ताओं से बात करेगी। इसी के साथ वह के तरह से प्रचार में जुट जाएगी। सूत्रों के मुताबिक वह करीब 100 रैली चुव तक करेगी।