फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi rally in up on second August

यूपी फतह को प्रधानमंत्री के कर्मक्षेत्र से दो अगस्त को दहाड़ेगी सोनिया गांधी

Fri, 22 Jul 2016 05:16 AM IST
शादाब रिजवी/ अमर उजाला नई दिल्ली
शादाब रिजवी/ अमर उजाला नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi rally in up on second August
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

हर हाल में यूपी हासिल करने के संकल्प के साथ बढ़ रही कांग्रेस ने अब अपने सभी गेमचेंजर को मैदान में उतारने की ठानी है। खुद पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी कीउनके घर (संसदीय क्षेत्र) वराणसी में ही घेराबंदी का प्लान तैयार किया है। दो अगस्त को वाराणसी में बड़ा रोड शो कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम सोनिया करेंगी। 

विज्ञापन


पार्टी  की तरफ से अधिकृत तौर पर यह कार्यक्म जल्द जारी होगा। पार्टी अध्यक्षा इस दौरान मोदी सरकार की योजनाओं का सच जनता के सामने लाएगी।  कांग्रेस यूपी में 27 साल से खोई सत्ता हो हसिल करने को बेताब है। इसके लिए वह हर दांव लगा रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस 2017 की यूपी की कसरत के बहाने 2019 की तैयारी में भी जुटी है। विरोधी दलों खासकर भाजपा पर जोरदार हमला करने का पार्टी का प्लान है। कांग्रेस ने विरोधी दलों के नेताओं को घेरने के लिए अपने चेहरों का चयन कर लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी को उनके घर में ही घेरने का जिम्मा खुद सोनिया ने उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों  के मुताबिक दो अगस्त को सोनिया पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो कर सकती हैं। कांग्रेस का प्लान है कि इस दिन केंद्र सरकार की तरफ से विकास के नाम पर की जा रही फर्जी आंकड़ेबाजी की पोल खोली जाए। केंद्र की योजनाओं को सच सामने लाया जाए।

जनता को केंद्र का सही आइना दिखाकर अपने साथ जोड़ा जाए। बताया जाए कि कांग्रेसनीत यूपीए की सरकार की किन किन जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलकर केंद्र सरकार ने लागू किया। किन योजनाओं को राजनीतिक रंजिश के कारण एक तरह से बंद कर दिया गया। 


यूपी में शीला दीक्षित की अगुवाई  में दिल्ली की तर्ज पर विकास कराने का वादा भी  सोनिया करेगी। कांग्रेस के हाथ मे यूपी सुरक्षति का संदेश देगी। गौरतलब है कि उससे पहले प्रियंका गांधी 29 को लखनऊ में हजारों कार्यकर्ताओं से बात करेगी। इसी के साथ वह के तरह से प्रचार में जुट जाएगी। सूत्रों के मुताबिक वह करीब 100 रैली चुव तक करेगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed