फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi Manrega Yojna, Anurag Thakur, Giriraj singh

संसद: लोकसभा में सोनिया ने उठाई 'मनरेगा' से जुड़ी चार मांग, अनुराग और गिरिराज ने किया पलटवार

Thu, 31 Mar 2022 02:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 31 Mar 2022 02:49 PM IST
सार

मनरेगा योजना को लेकर आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के बजट आवंटन में कटौती की जा रही है। वहीं अनुराग ठाकुर ने भी पलटवार किया।

विज्ञापन
Sonia Gandhi Manrega Yojna, Anurag Thakur, Giriraj singh
सोनिया गांधी - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में मनरेगा योजना को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए चार मांगे रखीं। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले कई लोगों ने महात्मा गांधी मनरेगा का मजाक उड़ाया था,उसी मनरेगा ने कोरोना और लॉकडाउन में करोड़ों प्रभावित गरीबों को ठीक समय पर मदद करते हुए सरकार की बचाव में सकारात्मक भूमिका निभाई। फिर भी मनरेगा के लिए आवंटित बजट में लगातार कटौती की जा रही है। कटौती के कारण मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सोनिया ने लोकसभा में रखी चार मांग
सोनिया ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से आग्रह करती हूं कि मनरेगा के लिए उचित आवंटन किया जाए,काम के 15 दिनों के भीतर कामगारों को मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित हो, मजदूरी भुगतान में देरी की स्थिति में कानूनी तौर पर मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित हो। राज्यों की वार्षिक कार्य योजनाओं को बिना किसी देरी के निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार
अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि साल 2013-14 में यूपीए सरकार के दौरान आवंटित बजट भी उपयोग नहीं हो पाता था। इस दौरान 30 हजार करोड़ रुपये उपयोग नहीं किए गए जो कि जनता की भलाई के लिए थे। कांग्रेस के शासन काल में भ्रष्टाचार चरम पर था। ठाकुर ने आगे कहा कि पीएम मोदी द्वारा चलाई जा रही जन धन योजना की वजह से आज मजदूरों के खाता में पैसे सीधे ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस महंगाई के मुद्द पर क्या घेरेगी? UPA के कार्यकाल में महंगाई का सूचकांक कहां था? लोग देख रहे हैं कि विश्व युद्ध की तरह माहौल बना हुआ है। कांग्रेस पहले अपना चेहरा आईने में देखे उसके बाद दूसरों को आईना दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed