फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi gifts Allahabad advanced treatment for cancer

न्यू लिनियर एक्सलरेटर सुविधा के साथ कैंसर उपचार में टाटा को टक्कर देगा कमला नेहरू अस्पताल

Wed, 23 Nov 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi gifts Allahabad advanced treatment for cancer
फाइल फोटोः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
रेडियोथेरेपी से कैंसर के उपचार में कमला नेहरू अस्पताल जल्द ही देश में दूसरे नंबर पर होगा। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी पुत्री प्रियंका गांधी ने अस्पताल में न्यू लिनियर एक्सलेरेटर सुविधा का शिलान्यास किया। जल्द ही यह उपकरण अस्पताल में लगा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कमला नेहरू देश में दूसरा ऐसा अस्पताल होगा, जहां यह सुविधा उपलब्ध होगी। अब मुंबई स्थित टाटा मेमोरियर हॉस्पिटल और अमेरिका के अस्पतालों में ही आधुनिकम तकनीक वाला यह उपकरण उपलब्ध है। सोनिया और प्रियंका ने अस्पताल के कर्मचारियों से मुलाकत की। साथ ही वार्डों में जाकर मरीजों से उनका हालचाल पूछा।
विज्ञापन


उन्होंने मरीजों की सहूलियत के लिए रैम्प का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा न्यूरो साइंस, ट्रामा और ऑर्थो वार्ड/सुविधा का उद्घाटन किया। इसमें 16 सामान्य बेड और पांच इंसेटिव केयर बेड की सुविधा है। सोनिया और प्रियंका गांधी ने नवनिर्मित मॉड्यूलर ओटी का भी निरीक्षण किया। दोनों अस्पताल परिसर में स्कूल ऑफ हेल्थ साइंस के कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट के नए सदस्य नियुक्त हुए आदित्य
सोनिया और प्रियंका गांधी ने कमला नेहरू स्मारक ट्रस्ट की बैठक भी हुई। इसमें ट्रस्ट से संबंधित कई औपचारिकताएं पूरी की गईं। इस दौरान उन्होंने आदित्य मित्तल को ट्रस्ट के सदस्य के रूप में नियुक्त किया। मित्तल को जस्टिस आरएस धवन के निधन के बाद ट्रस्ट के खाली हुए सदस्य पद पर नियुक्त किया गया है।

 

सोनिया, प्रियंका से मिलने के लिए भिड़े कांग्रेसी

Sonia Gandhi gifts Allahabad advanced treatment for cancer
फाइल फोटो - फोटो : ANI
इंदिरा गांधी के जन्मशती समारोह पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी में शामिल होने इलाहाबाद आईं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने रात्रि विश्राम स्वराज भवन में ही किया। दोनों की एक झलक पाने और उनसे मिलने की हसरत लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी मंगलवार से सुबह ही स्वराज भवन और आनंद भवन के गेट पर इकट्ठा हो गए। जिन्हें अनुमति मिली, वे स्वराज भवन चले गए और जो बाहर रह गए, वे सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गए। कांग्रेस की कुछ कार्यकर्ताओं की मंडलीय प्रचार समिति के प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता नंदी से भी तीखी बहस हुई।

सोनिया और प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी सोमवार को इलाहाबाद आए थे, लेकिन वह उसी दिन दिल्ली लौट गए। सोनिया और प्रियंका यही रुक गईं। हालांकि कार्यकर्ताओं से मुलाकात का उनका कोई कार्यक्रम नहीं था, लेकिन मंगलवार सुबह उनसे मिलने पहुंचे कुछ कार्यकर्ताओं को स्वराज भवन में प्रवेश की इजाजत मिल गई। इन कार्यकर्ताओं को पार्टी नेता नंद गोपाल गुप्ता नंदी सोनिया और प्रियंका के पास लेकर पहुंचे। 

नंदी जब उनसे मिलकर लौटे तो कार्यकर्ता हसीब अहमद समेत कई नेताओं ने उन्हें घेर लिया और कहा कि उनकी मुलाकात भी कराएं। नंदी ने इस पर असहमति जताई, तो कांग्रेसी उनसे भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई। नंदी वहां से चले गए, तो कार्यकर्ताओं की बाहर खड़े सुरक्षा कर्मियों से धक्कामुक्की हो गई। काफी देर तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। एसपीजी ने सुरक्षा कारणों से बाकी कार्यकर्ताओं को मिलने की अनुमति नहीं दी और ज्यादातर कांग्रेसी गांधी परिवार की एक झलक पाने को तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed