फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi fall ill at Shimla and shifted to Delhi by special aircraft

बेटी का आशियाना देखने शिमला पहुंची सोनिया हुईं बीमार, विशेष चॉपर से दिल्ली लाया गया

Fri, 23 Mar 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Mar 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi fall ill at Shimla and shifted to Delhi by special aircraft
सोनिया गांधी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिमला में तबीयत खराब होने के बाद शुक्रवार रात को उन्हें दिल्ली लाया गया। अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रायबरेली की सांसद शिमला से 14 किलोमीटर दूर स्थित छाराबरा गांव पहुंची थीं। दोनों ही रोड के रास्ते चंडीगढ़ होते हुए शिमला गए थे। जहां वह वाइल्डफ्लावर हॉल होटल में रुके थे। प्रियंका के घर में हो रहे निर्माणकार्य के कामकाज को दो बार देखने के बाद सोनिया बेचैनी की शिकायत करते हुए होटल लौट आई थीं।

विज्ञापन


तबीयत खराब होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों सहित शिमला में स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। उन्हें आपातकालीन चिकित्सा सेवा व्यवस्था की तैयारियां करने के लिए कहा गया। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद ने बताया कि उन्हें रात के 11.45 बजे एंबुलेंस का इंतजाम करने के लिए कहा गया। एक अधिकारी ने कहा- चूंकि सोनिया गांधी ने आईजीएमसी में जांच करवाने से मना कर दिया और उन्होंने चंडीगढ़ जाने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद उन्हें आधी रात को चंडीगढ़ ले जाया गया।
विज्ञापन


सोनिया और प्रियंका रोड के जरिए चंडीगढ़ गए जहां डॉक्टर चांद और उनकी टीम एंबुलेंस में उनके साथ थी। डॉक्टर का कहना है कि कांग्रेस नेता की हालत स्थिर है। चंडीगढ़ से उन्हें विशेष एयरक्राफ्ट के जरिए दिल्ली लाया गया। इससे पहले भी पिछले साल अक्टूबर में सोनिया चाराबरा आई थीं लेकिन तबीयत खराब होने के बाद विशेष चॉपर के जरिए दिल्ली वापस आ गई थीं। प्रियंका का यह घर साढ़े तीन बीघा क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed