फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi joins X Shares story first meeting Rajiv Gandhi upcoming book Belonging - a journey of love

इंस्टाग्राम के बाद 'एक्स' पर आईं सोनिया गांधी: बताया राजीव गांधी से पहली मुलाकात का किस्सा, वीडियो साझा किया

Sat, 24 Oct 2026 01:10 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 24 Oct 2026 01:10 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर डेब्यू कर लिया है। उन्होंने अपनी आने वाली पहली किताब 'बिलॉन्गिंग - अ जर्नी ऑफ लव' का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात और यादों का जिक्र किया है।

विज्ञापन
Sonia Gandhi joins X Shares story first meeting Rajiv Gandhi upcoming book Belonging - a journey of love
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर आईं सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी इंस्टाग्राम के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी सक्रिय हो गईं। 'एक्स' पोस्ट में गांधी ने अपनी आने वाली किताब के बारे में एक वीडियो शेयर किया। सोनिया गांधी की पहली किताब, 'बिलॉन्गिंग - अ जर्नी ऑफ लव' 10 नवंबर को लॉन्च होगी। इसमें उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपनी यादें और अपने शुरुआती दिनों से लेकर अब तक के सफर के बारे में बताया है। लगभग दो मिनट के वीडियो में, उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मुलाकात कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से हुई थी। उन्होंने अपनी और राजीव गांधी की तस्वीरें दिखाईं, साथ ही उस रेस्तरां की तस्वीर भी दिखाई जहां वे पहली बार मिले थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मनोज जरांगे: 500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान, कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने की जांच की मांग
विज्ञापन

 

पहली बार कहां हुई मुलाकात?
अपने पहले 'एक्स' पोस्ट में उन्होंने कहा, 'कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में मेरे प्यार का सफर शुरू हुआ। राजीव और मैंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को, मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा करूंगी।' वीडियो में तस्वीरें दिखाते हुए, कांग्रेस नेता ने राजीव गांधी को एक बहुत ही आकर्षक और सौम्य इंसान बताया। जब उनसे पूछा गया कि राजीव गांधी से प्यार होना कैसा था, तो उन्होंने कहा कि उन दिनों इंग्लैंड में खाना बहुत खराब होता था। तब आज की तरह इतने सारे रेस्तरां नहीं हुआ करते थे। इसलिए, मैं हमेशा ऐसी जगह की तलाश में रहती थी जहां मुझे अपने पसंद का खाना मिल सके। यानी इटैलियन खाना। फिर हमें यह जगह (वर्सिटी रेस्तरां) मिली। यह एक ग्रीक रेस्तरां था, जहां कई यूरोपीय और भारतीय छात्र खाना खाने आते थे। और इसी रेस्तरां में मेरी मुलाकात राजीव से हुई।



ये भी पढ़ें: 'इस गद्दार का सरदार कौन?': राहुल पर भाजपा नेता गौरव भाटिया का तीखा हमला, कांग्रेस सांसद को बताया मीर जाफर

वीडियो में राजीव गांधी को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'जब मैं उनसे पहली बार मिली, तो मुझे तुरंत महसूस हुआ कि वह ऐसे इंसान हैं जिनके साथ मैं रहना चाहूंगी और जाहिर है, उनके मन में भी मेरे लिए यही भावनाएं थीं।' उन्होंने बताया कि उनकी और राजीव गांधी की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। फिर, हम दोस्त बन गए।  फिर दोस्तों के साथ पार्टियों में जाना या घूमने-फिरने जाना; एक बार हम वैलेंटाइन पार्टी में भी गए थे, जहां बहुत सारे छात्र मौजूद थे। उन्होंने कहा, 'वह देखने में बहुत ही सौम्य इंसान लग रहे थे। बेशक, वह बहुत हैंडसम थे, लेकिन उनके व्यक्तित्व में वह सौम्यता साफ झलकती थी। इस बात ने मुझे सच में बहुत प्रभावित किया। इसलिए, उनसे पहली मुलाकात का वह पल मैं कभी नहीं भूल सकती।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed