{"_id":"659205b67694f17f4808fee5","slug":"sonia-gandhi-craves-this-desi-dish-every-time-she-returns-from-abroad-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonia Gandhi: 'भाजपा वाले भी चाहें तो चख सकते हैं स्वाद', राहुल के इस बयान पर मां सोनिया ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sonia Gandhi: 'भाजपा वाले भी चाहें तो चख सकते हैं स्वाद', राहुल के इस बयान पर मां सोनिया ने कही यह बात
Mon, 01 Jan 2024 05:52 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 01 Jan 2024 05:52 AM IST
सार
बता दें कि राहुल ने 'मां, यादें और मुरब्बा' शीर्षक से वीडियो जारी किया। इसमें मां-बेटे की जोड़ी को नए सिरे से मुरब्बा बनाते हुए एक मजेदार मजाक करते हुए दिखाया गया है। राहुल के मुताबिक नुस्खा उनकी बहन प्रियंका गांधी का था।
विज्ञापन
सोनिया और राहुल गांधी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। इसमें दोनों मिलकर घर पर मुरब्बा बनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक ऐसा मोमेंट भी दिया जब राहुल सोनिया से कहते हुए नजर आए कि अगर भाजपा वााले चाहें तो उन्हें ये मुरब्बा (जैम) मिल सकता है। इस पर सोनिया मजाक में कहती हैं- वे इसे हम पर वापस फेंक देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि राहुल ने 'मां, यादें और मुरब्बा' शीर्षक से वीडियो जारी किया। इसमें मां-बेटे की जोड़ी को नए सिरे से मुरब्बा बनाते हुए एक मजेदार मजाक करते हुए दिखाया गया है। राहुल के मुताबिक नुस्खा उनकी बहन प्रियंका गांधी का था।
विज्ञापन
बीजेपी वाले भी ले सकते हैं जैम
सिट्रस क्लियर स्वीट जेली बनाते समय राहुल ने कहा, 'बीजेपी वालों को अगर जैम लेना है तो वो भी ले सकते हैं।' इस पर सोनिया गांधी ने कहा, 'वे इसे हम पर फेंकेंगे,' इस पर राहुल ने हंसते हुए कहा, 'हम इसे फिर से उठाएंगे'।
विज्ञापन
सोनिया बोलीं, राहुल जिद्दी हैं
सोनिया गांधी के मुताबिक राहुल की जिद उन्हें काफी परेशान करती है क्योंकि वह भी काफी जिद्दी हैं। राहुल की एक खूबी जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है, उस पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहुत केयरिंग हैं। उन्होंने कहा, 'वह बहुत देखभाल करने वाले हैं। खासकर जब मैं ठीक नहीं होती तो राहुल और प्रियंका दोनों मेरा ख्याल रखते हैं।' इस बीच, घर में सबसे अच्छा रसोइया कौन है, इस पर राहुल ने कहा कि वह सोनिया गांधी की मां थीं।' उन्होंने आगे कहा, उसने दादी के कश्मीरी रिश्तेदारों से बहुत सारी चीज़ें सीखीं,'।