फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi comment on President Draupadi Murmu, BJP demanded an apology, Priyanka Gandhi came in defense

सियासत: 'राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करतीं है मेरी मां', भाजपा के हमले के बाद बचाव में उतरी बेटी प्रियंका

Fri, 31 Jan 2025 05:55 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 31 Jan 2025 05:55 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी के बाद देश की सियासत में गर्माहट बरकरार है। इसी बीच भाजपा की माफी की मांग पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले देश बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
Sonia Gandhi comment on President Draupadi Murmu, BJP demanded an apology, Priyanka Gandhi came in defense
सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान पर राजनीतिक गर्माहट जारी है। एक तरह जहां भाजपा नेताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और माफी की मांग कर रहें है। तो दूसरी ओर अब मां सोनिया गांधी के बचाव में बेटी प्रियंका गांधी उतर आईं है। उन्होंने भाजपा नेताओं की माफी की मांग पर कहा कि भाजपा को पहले देश को बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।  
विज्ञापन


मां के बचाव में उतरी प्रियंका
भाजपा नेताओं की माफी की मांग पर प्रियंका गांधी ने पलटवरा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले देश को बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी मां 70-80 साल की महिला हैं, उन्होंने बस इतना कहा है कि राष्ट्रपति ने इतना लंबा भाषण पढ़ा और वह थक गई होंगी, बेचारी...। 
विज्ञापन


वो राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करती है- प्रियंका
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि मेरी मां भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पूरा सम्मान करतीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की बातों को मीडिया द्वारा तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है। वे दोनों सम्मानित लोग हैं और हमसे उम्र में बड़े हैं...उनका कोई अपमान करने का इरादा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर पूरे मामले पर
बता दें कि संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने संसद के बाहर पत्रतारों राष्ट्रपति को 'पूअर थिंग' कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। सोनियाके इस बयान पर देश की सियासत में गर्माहट तेज हो गई। भाजपा नेता लगातार रूप से सोनिया गांधी से माफी की मांग करने लगे, वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी जमकर सोनिया गांधी के बयान का बचाव करते नजर आएंं। 


धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल और सोनिया पर साधा निशाना
सोनिया गांधी की टिप्पणी को भाजपा ने राष्ट्रपति का अपमान करार दिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और उनके बेटे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, मैं उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है?
ौप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed