फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi advised to briefly shift out of Delhi in view of her chronic chest infection: Sources

चिकित्सकों ने सोनिया गांधी को प्रदूषण से बचने की सलाह दी, राहुल के साथ गोवा पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष

Fri, 20 Nov 2020 01:17 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 20 Nov 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi advised to briefly shift out of Delhi in view of her chronic chest infection: Sources
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

राष्ट्रीय राजधानी में भारी प्रदूषण से बचने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में पुराने संक्रमण के मद्देनजर चिकित्सकों ने कुछ दिन दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी गई है।  इसके बाद दिल्ली से बाहर समय बिताने के लिए सोनिया गांधी अपने बेटे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गोवा के पणजी पहुंच गईं हैं। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

 

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए गोवा या चेन्नई में रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर सोनिया के दिल्ली से रवाना होने की संभावना है। उनके साथ राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा भी जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि गत अगस्त महीने में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से सोनिया गांधी चिकित्सा निगरानी में हैं और चिकित्सक उनके सीने में संक्रमण के लगातार बने रहने से चिंतित हैं। खासकर उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि दिल्ली में वायु प्रदषण की मौजूदा स्थिति उनकी सेहत के प्रतिकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण सोनिया के चेस्ट में संक्रमण और अस्थमा बढ़ गया है और चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी है। सोनिया गांधी ऐसे समय दिल्ली से बाहर जा रही है जब बिहार चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर पार्टी के भीतर से ही आत्मचिंतन की मांग उठ रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष 30 जुलाई को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं जहां से कुछ दिनों बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। फिर 12 सितंबर को वह अपनी नियमित चिकित्सा जांच के लिए विदेश गईं थीं और उनके साथ पुत्र राहुल गांधी भी गए थे। इस कारण दोनों संसद के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed