नड्डा का सोनिया पर पलटवार- प्रणव मुखर्जी, वीके सिंह की जासूसी किसने कराई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर व्हाट्सएप से जासूसी करने का आरोप लगाया है। सोनिया गांधी ने शनिवार को कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि इजरायली पेगासस सॉफ्टवेयर के माध्यम से मोदी सरकार ने कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और राजनेताओं की जासूसी करने की कोशिश की। ये गतिविधियां केवल अवैध और असंवैधानिक ही नहीं बल्कि शर्मनाक भी हैं।
Congress Interim President Sonia Gandhi:Latest shocking revelation that through Israeli Pegasus software acquired by Modi govt snooping&spying activities on activists,journalists&politicians have taken place.These activities are not only illegal&unconstitutional, they're shameful pic.twitter.com/uvPyW5Fon1
— ANI (@ANI) November 2, 2019विज्ञापन
सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा, शायद श्रीमती गांधी राष्ट्र को 10 जनपथ जासूसी के बारे में बता सकती थीं, जब प्रणव मुखर्जी यूपीए मंत्री थे और जनरल वीके सिंह सेना प्रमुख थे।
BJP Working President JP Nadda: While Govt has already clarified its stand on this issue, perhaps Mrs. Gandhi could enlighten nation about who at 10 Janpath authorised snooping on Pranab Mukherjee when he was minister in UPA&Gen VK Singh when he was the Army Chief. (File pic) https://t.co/8BaaNRAWkR pic.twitter.com/sTYBsSgMZq
— ANI (@ANI) November 2, 2019
बता दें कि व्हाट्सएप जासूसी मामले में कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। उसका आरोप है कि सरकार के इशारे पर इजरायल की कंपनी से पत्रकारों की जासूसी करवाई गई। वहीं, सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए व्हाट्सएप से जवाब तलब किया है जिसका जवाब भी उसने दे दिया है।