फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonamukhi BJP MLA Dibakar Gharami claims he was attacked by TMC in Bankura

बंगाल में खूनी हिंसा जारी: टीएमसी पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को मारने का आरोप, पुलिस ने नकारा

Mon, 05 Jul 2021 11:23 AM IST
Tanuja Yadav पीटीआई, बांकुरा
पीटीआई, बांकुरा Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 05 Jul 2021 11:23 AM IST
सार

भाजपा ने एक बार फिर टीएमसी पर मारपीट का आरोप लगाया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा के विधायक दिबाकर घरामी पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। हालांकि टीएमसी ने इस बात का खंडन किया है।

विज्ञापन
Sonamukhi BJP MLA Dibakar Gharami claims he was attacked by TMC in Bankura
बंगाल में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को दावा किया कि बांकुड़ा जिले के सोनामुखी से उसके विधायक दिबाकर घरामी पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। हालांकि पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने देर रात एक ट्वीट में आरोप लगाया कि घरामी पर मानिक बाजार पंचायत क्षेत्र में रविवार को ‘‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडों’’ ने हमला किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हमले में भाजपा के सात कार्यकर्ता घायल हो गए और उन्हें बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है।’’ नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने वाले अधिकारी ने एक ट्वीट में मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’गैर विधायक मुख्यमंत्री के जंगलराज में एक विधायक भी सुरक्षित नहीं है, भयावह।’’
विज्ञापन

 

हालांकि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश बिश्वास ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई सूचना नहीं है। विष्णुपुर से भाजपा जिलाध्यक्ष सुजीत अगस्थी ने बताया कि घरामी पर प्रत्यक्ष तौर पर हमला नहीं हुआ है बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर मानिक बाजार में रविवार शाम हमला हुआ था। 


अगस्थी ने यह भी आरोप लगाया कि हमले की शिकायत के लिए भाजपा कार्यकर्ता सोनमुखी पुलिस स्टेशन गए थे लेकिन उनके ही दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। अगस्थी ने बताया कि घरामी पर शारीरिक तौर पर प्रत्यक्ष तरीके से कोई हमला नहीं किया गया था। हालांकि टीएमसी ने इसका खंडन किया है और कहा कि सुवेंदु अधिकारी झूठ बोल रहे हैं और टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने ऐसा कोई हमला नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed