{"_id":"57a660bf4f1c1b26112b8dcc","slug":"son-of-linemen-becomes-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन का बेटा और गांव का पहला युवा बना जज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लाइनमैन का बेटा और गांव का पहला युवा बना जज
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 07 Aug 2016 06:15 AM IST
विज्ञापन
साजिद
मुजफ्फरनगर की नगर पालिका से रिटायर हुए लाइनमैन नाजिम के बेटे मोहम्मद साजिद ने पहले प्रयास में ही यूपी पीसीएसजे की परीक्षा पास कर ली। बेटे के जज बनने पर शेरनगर स्थित नाजिम के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
बेटे की इस कामयाबी से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। शहर के निकटवर्ती गांव शेरनगर निवासी लाइनमैन नाजिम के बड़े बेटे मोहम्मद साजिद ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। गत वर्ष अक्तूबर में उसने यूपी पीसीएसजे की परीक्षा दी थी। गत 25 अप्रैल को उसका साक्षात्कार हुआ था।
विज्ञापन
साजिद तीन दिन पहले लखनऊ गया था। शुक्रवार रात्रि में परीक्षाफल घोषित हुआ, जिसमें उसने शानदार सफलता हासिल की। बेटे के जज बनने की खबर मिलते ही परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रात्रि से ही परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। नाजिम नगर पालिका के पथ प्रकाश विभाग में लाइनमैन थे, जो फरवरी माह में ही सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि साजिद ने हाईस्कूल और इंटर एसडी इंटर कॉलेज से, एमकॉम एसडी डिग्री कॉलेज से, एलएलबी डीएवी कॉलेज से उत्तीर्ण की। इसके बाद उसने वकालत करते हुए एमबीए किया। वर्तमान में वह एल्युमीनियम सीट से हाउस डेकोरेट का कार्य कर रहा था। उसका सपना जज बनने का था, जो अब पूरा हुआ। उससे ज्यादा पढ़ा-लिखा गांव में कोई नहीं है और वह जज बनने वाला गांव का पहला युवक है।