फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Son of Karnataka ex-minister, Four more held in Pune dowry harassment-suicide case

Pune Dowry Case: पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे सहित पांच को किया गिरफ्तार, आरोपी राजनेता को पनाह देने का आरोप

Tue, 27 May 2025 12:33 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 27 May 2025 12:33 AM IST
सार

दहेज प्रताड़ना के चलते वैष्णवी हगवणे आत्महत्या मामले में राजेंद्र हगवणे और सुशील हगवणे को पनाह देने के आरोप में पुलिस ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री के बेटे समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में इससे पहले पुलिस ने वैष्णवी के पति शशांक हगवणे, सास लता हगवणे और ननद करिश्मा को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Son of Karnataka ex-minister, Four more held in Pune dowry harassment-suicide case
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में दहेज प्रताड़ना के चलते आत्महत्या करने वाली वैष्णवी हगवणे केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां पुलिस ने सोमवार को बताया कि पूर्व एनसीपी नेता राजेंद्र हगवणे और उनके बेटे सुशील हगवणे को फरार रहने के दौरान पनाह देने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कर्नाटक के पूर्व मंत्री का बेटा प्रीतम पाटिल भी शामिल है।

विज्ञापन

अब-तक किन-किन लोगों की हुई गिरफ्तारी
मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच लोगों ने जानबूझकर आरोपियों को छिपाने में मदद की, जबकि उन्हें पता था कि ये दोनों पुलिस को वांछित हैं। पुलिस ने आगे बताया कि इन सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Sanchar Mitra Yojana: सिंधिया बोले- भारत 6G की दौड़ में अग्रणी, डिजिटल सुरक्षा को दे रहा है प्राथमिकता
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पुलिस ने वैष्णवी के पति शशांक हगवणे, सास लता हगवणे और ननद करिश्मा को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन राजेंद्र और उनका दूसरा बेटा सुशील फरार थे। पिछले सप्ताह स्वारगेट, पुणे से उनकी गिरफ्तारी हुई। इसी बीच मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़े नेता मनोज जरांगे पाटिल ने वैष्णवी के पिता आनंद कासपाटे के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़ें:- वैष्णवी हगवणे आत्महत्या मामला: अजित पवार बोले- आरोपियों पर बनेगा मजबूत केस, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा

क्या है पूरा मामला, समझिए
एनसीपी नेता राजेंद्र हगवणे की बहू वैष्णवी हगवणे ने 16 मई को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के बवधन इलाके स्थित ससुराल में आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि उसे 2 करोड़ रुपये की जमीन खरीदने के लिए दहेज में दबाव डालकर प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही नहीं मामले में जांच के दौरान पुलिस ने कोर्ट में खुलासा किया कि  वैष्णवी को आत्महत्या से पहले प्लास्टिक पाइप सहित कई चीजों से पीटा गया था। उसके शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed