फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   son in law killed his mother in law insert bamboo in private part in vile parle in mumbai

मुंबई: पत्नी की दूसरी शादी होने पर दामाद ने चाकू गोदकर सास की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में डाला बांस

Mon, 13 Sep 2021 12:55 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 12:55 PM IST
सार

मुंबई में समाज को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक दामाद ने अपनी सांस की निर्मम हत्या कर दी ।  पत्नी की दूसरी शादी होने की वजह से युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। युवक को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
son in law killed his mother in law insert bamboo in private part in vile parle in mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के विले पार्ले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक दामाद ने अपनी सास की निर्मम हत्या कर उसके प्राइवेट पार्ट में बांस डाल दिया। आरोपी दामाद को 14 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सास के सिर पर पहले टाइल्स से हमला किया और फिर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में बांस भी डाल दिया और एक आंतरिक अंग को बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन


दरअसल, घटना विले पार्ले (पूर्व) की है। चेन स्नेचिंग की घटना में आरोपी तीन साल से जेल में बंद था। 1 सितंबर को जेल से रिहा होकर बाहर निकला था। उसकी शादी मृतक महिला की बेटी से हुई थी। पिछले दिनों वह अपनी पत्नी से मिलने महिला के घर पहुंचा, जहां उसने देखा कि उसकी पत्नी की शादी दूसरे के साथ हो चुकी है और वह गर्भवती है। आरोपी यह देख बेहद नाराज हुआ और पत्नी से अपने साथ चलने को कहा, लेकिन लड़की ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इस दौरान लड़की की मां ने भी आरोपी को अपने घर से जाने को कह दिया। लड़का उस दिन वहां से निकल गया। 
विज्ञापन


पत्नी को साथ नहीं चेलने पर युवक ने की घिनौनी वारदात 
अगले दिन युवक फिर अपनी पत्नी के पास पहुंचा, जहां उसने देखा कि पत्नी उस घर में नहीं है। यह देख वह और नाराज हो गया। युवक ने लड़की की मां यानी अपनी सास के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवक ने महिला के सिर पर टाइल्स से हमला किया और फिर चाकू गोदकर हत्या कर  दी। युवक का मन इससे भी नहीं भरा तो उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में बांस का बल्ला डाल दिया और आंतरिक अंग को बाहर निकाल दिया। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। शाम को जब महिला की बेटी घर लौटी तो वह मंजर देखकर हैरान हो गई। लड़की ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) को जोड़कर मामला  दर्ज किया और पुणे से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed