{"_id":"57f0e55c4f1c1bce4b574f68","slug":"someone-else-files-it-return-for-kareena-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर के नाम पर किसी और ने भरा आईटी रिटर्न ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
करीना कपूर के नाम पर किसी और ने भरा आईटी रिटर्न
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 02 Oct 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
करीना कपूर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने पुलिस में शिकायत की है कि किसी शख्स ने बिना उनकी जानकारी के उनके नाम से आईटी रिटर्न भरी है। ये रिटर्न वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए ऑनलाइन भरी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आईटी अधिनियम के तहत ‘पहचान चोरी करने’ का मामला दर्ज किया है। करीना के चाटर्ड एकाउंटेंट प्रदीप ठक्कर ने इस संबंध में साइबर अपराध सेल में शिकायत दर्ज की है। पुलिस उपायुक्त सचिन पाटिल ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
शिकायत में लिखा गया है कि किसी अज्ञात शख्स को आईटी वेबसाइट से करीना का पैन और उसका पासवर्ड मिल गया लगता है।
उसके बाद शख्स ने करीना के नाम पर फर्जी आईटी रिटर्न भर दी। फिल्म अभिनेत्री को आईटी वेबसाइट पर अपना एकाउंट खोलते वक्त इसकी जानकारी मिली और उन्होंने अपने चाटर्ड एकाउंटेंट को इसकी शिकायत करने के लिए कहा।
विज्ञापन