फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   someone created a fake facebook ID on the name of Azam Khan 

आजम खां के नाम से फेसबुक पर बना दी फर्जी आईडी

Mon, 28 Nov 2016 03:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर 
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर  Updated Mon, 28 Nov 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
someone created a fake facebook ID on the name of Azam Khan 

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के नाम से किसी ने फेसबुक पर दो फर्जी आईडी बनाकर उस पर पोस्ट डालनी शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू ने गंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गंज थाना क्षेत्र निवासी कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कुछ दिन पहले उनको पता चला कि नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर दो फर्जी आईडी बना दी गई हैं। इस पर लगातार पोस्ट डाली जा रही हैं। जानकारी होने पर फेसबुक द्वारा देखने पर मामला सही पाए जाने पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


गंज थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। गंज थाना प्रभारी राम वकील कौल ने बताया कि नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed