फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Some people are playing dirty games to save themselves: Supreme Court

खुद को बचाने के लिए कुछ लोग गंदा खेल खेल रहे हैं : सुप्रीम कोर्ट

Thu, 09 May 2019 03:22 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 09 May 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
Some people are playing dirty games to save themselves: Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक बार फिर पाया कि उसके आदेश में फेरबदल किया गया है। कोर्ट ने इसे बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। बुधवार को आम्रपाली मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति यू यू ललित की पीठ ने पाया कि उसके पूर्व आदेश में बदलाव हुआ है। 

विज्ञापन


पीठ ने कहा कि कुछ प्रभावशाली लोग अदालत के आदेश में बदलाव करने की कोशिश में जुटे हैं। यह अफसोसजनक है कि चंद लोग अपने निजी स्वार्थ और खुद को बचाने के लिए यह गंदा खेल खेल रहे हैं। पीठ ने ऐसे लोगों को चेताया कि वे सावधान हो जाएं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


असल में पिछली सुनवाई में अदालत ने आम्रपाली समूह को लोहा और स्टील सप्लाई करने वाली कंपनियों के बैंक खातों के साथ उनके निदेशकों को फोरेंसिक ऑडिटर पवन अग्रवाल के समक्ष पेश होने को कहा था, लेकिन जब आदेश आया तो उसमें दूसरे ऑडिटर का नाम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में हुए इस बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह बेहद गंभीर बात है। इसी तरह पहले भी गड़बड़ी हुई थी, जिसमें दो लोगों को नौकरी से बर्खास्त किया गया था। पीठ ने कहा कि लगता है कुछ और लोगों पर कार्रवाई करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed