फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Solar eclipse mentioned 6,000 years ago in Hindu religious text Rigveda

Religion: हिंदू धर्म ग्रंथ ऋग्वेद में 6,000 साल पहले सूर्य ग्रहण का उल्लेख; अधिकांश घटनाएं ग्रंथ में मौजूद

Thu, 05 Sep 2024 06:32 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 05 Sep 2024 06:32 AM IST
सार

खगोलविदों के मुताबिक हिंदू धर्मग्रंथ ऋग्वेद में 6,000 साल पहले सूर्य ग्रहण का उल्लेख मिला है। ग्रंथ में कुछ घटनाएं और भी पुरानी हैं। 

विज्ञापन
Solar eclipse mentioned 6,000 years ago in Hindu religious text Rigveda
ऋग्वेद में सूर्य ग्रहण का जिक्र। - फोटो : Istock

विस्तार

प्राचीन हिंदू धर्म ग्रंथ ऋग्वेद में 6,000 साल पहले सूर्य ग्रहण का उल्लेख मिला है। खगोलविदों के मुताबिक, लगभग 1500 ईसा पूर्व संकलित ऋग्वेद ऐतिहासिक घटनाओं के अभिलेखों के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक और दार्शनिक विचारधाराओं से संबंधित कथनों व भजनों का एक संग्रह है। इनमें से अधिकांश घटनाएं उस समय की हैं जब ग्रंथ लिखा गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ और अधिक पुरानी भी हैं। जर्नल ऑफ एस्ट्रोनॉमिकल हिस्ट्री एंड हेरिटेज में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के खगोलविद मयंक वाहिया व जापान की नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी के मित्सुरु सोमा ने इसका खुलासा किया है। ऋग्वेद के विभिन्न अंशों में वसंत विषुव (सूर्य उत्तर की ओर जाते हुए आकाशीय भूमध्य रेखा को पार करता है) के दौरान उगते सूर्य के स्थान का उल्लेख किया गया है, इसमें एक संदर्भ में बताया गया है कि यह घटना ओरियन में हुई थी, जबकि दूसरे में कहा गया है कि यह प्लेइड्स (सितारों के समूह) में हुई थी। ग्रंथ में सूर्य के अंधकार और दुष्ट प्राणियों द्वारा सूर्य की जादुई कलाओं को लुप्त करने के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन


हालांकि, इनका राहु और केतु की कहानी से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि वे अधिक आधुनिक मिथक हैं। जबकि, ऋग्वेद उनसे काफी पुराना है। 

इन उल्लेखों के बाद के अंशों ने खगोलविदों को पूर्ण सूर्य ग्रहण की समय सीमा को भी बताया है, जिससे पता चलता है कि यह घटना शरद विषुव से तीन दिन पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed