{"_id":"62edf9653297aa399222aae5","slug":"social-media-uses-asks-mahua-moitra-if-she-understands-energy-conservation-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahua Moitra:'हां सुबह मोदी जी से सीखकर आई हूं', महुआ ने ट्रोलर्स को 'ऊर्जा संरक्षण' बिल पर दिया जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahua Moitra:'हां सुबह मोदी जी से सीखकर आई हूं', महुआ ने ट्रोलर्स को 'ऊर्जा संरक्षण' बिल पर दिया जवाब
Sat, 06 Aug 2022 11:23 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:23 AM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा इस बार ऊर्जा संरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर सोशल मीडिया यूजर के निशाने पर आ गई हैं हालांकि उन्होंने इसका पलटकर जवाब भी दिया है।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा
- फोटो : Social Media
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों के केंद्र में रहती हैं। इन सब बयानों के चलते उन्हें कई बार सोशल मीडिया ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में इस बार वह ऊर्जा संरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर सोशल मीडिया यूजर के निशाने पर आ गई हैं हालांकि उन्होंने इसका पलटकर जवाब भी दिया है।
विज्ञापन
आज सुबह मोदी जी से सीखकर आई हूं: महुआ मोइत्रा
दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान महुआ ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं अब ऊर्जा संरक्षण संशोधन विधेयक पर बोलूंगी। इसपर एक यूजर ने उन्हें निशाने पर लेते हुए लिखा कि समझती भी हो 'ऊर्जा संरक्षण' क्या है? इसके बाद महुआ ने भी पलटवार करते हुए दिलचस्प जवाब दिया। महुआ ने कहा कि अपने बगीचे में मोरों के साथ खेलने के ठीक बाद आज सुबह मोदी जी ने ऊर्जा संरक्षण संशोधन बिल पर मुझे एक ब्रीफिंग सेशन दिया।
विज्ञापन
लुई वुइटन बैग को लेकर भी ट्रोलर को दिया जवाब
इसके बाद जैसे ही महुआ मोइत्रा ने अपने लोकसभा भाषण का एक वीडियो पोस्ट किया, एक अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने उनसे उनके लुई वुइटन बैग के बारे में पूछा। यूजर ने पूछा कि आपने जो बैग छिपाई थी वह कहां है? इस पर भी महुआ ने दिलचस्प जवाब दिया उन्होंने कहा कि मोदीजी की सूट के बाद इस बैग की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन