Social Media Reaction: पीएम मोदी बोले- मुझे यकीन है धनखड़ राज्यसभा में उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे, जानें किसने क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री जगदीप धनखड़ जी को हमारे संविधान का उत्कृष्ट ज्ञान है। वह विधायी मामलों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य सभा में एक उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि किसान पुत्र जगदीप धनखड़ जी अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते हैं। वह अपने साथ एक शानदार कानूनी, विधायी और गवर्नर करियर लेकर आए हैं। उन्होंने हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचितों की भलाई के लिए काम किया है। खुशी है कि वह हमारे उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे।
धनखड़ को संविधान का उत्कृष्ट ज्ञान, सदन की कार्रवाई में मार्गदर्शन करेंगे : पीएम
एक दूसरे ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री जगदीप धनखड़ जी को हमारे संविधान का उत्कृष्ट ज्ञान है। वह विधायी मामलों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य सभा में एक उत्कृष्ट अध्यक्ष होंगे और राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सदन की कार्यवाही का मार्गदर्शन करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "भाजपा और एनडीए उपराष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी किसान पुत्र श्री जगदीप धनखड़ जी को घोषित करती है। श्री जगदीप धनखड़ जी पश्चिम बंगाल के अभी गवर्नर हैं और लगभग तीन दशक तक सार्वजनिक जीवन में काम किया है।"Shri Jagdeep Dhankhar Ji has excellent knowledge of our Constitution. He is also well-versed with legislative affairs. I am sure that he will be an outstanding Chair in the Rajya Sabha & guide the proceedings of the House with the aim of furthering national progress. @jdhankhar1 pic.twitter.com/Ibfsp1fgDt
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) July 16, 2022
धनखड़ को कानून और संविधान की गहरी समझ : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित होने पर श्री जगदीप धनखड़ को बधाई। वह एक किसान के बेटे हैं जिन्हें कानून और संविधान की गहरी समझ है। उन्होंने सार्वजनिक सेवा में वर्षों बिताए हैं। उनके अनुभव से भारत को काफी फायदा होगा।"
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, पश्चिम बंगाल के माननीय राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए भाजपा और एनडीए के उम्मीदवार के रूप में नामित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
देश के महान राष्ट्रपति होंगे धनखड़ : सोनोवाल
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार नामित होने पर श्री जगदीप धनखड़ जी को बधाई। समृद्ध विधायी और राज्यपाल के अनुभव के साथ एक किसान का बेटा देश के महान उपराष्ट्रपति बनेंगे।"
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "ये एक बड़ी बात है कि पहली बार जाट समुदाय से आने वाले जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार चुना गया है। यही नहीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भी जनजातीय क्षेत्र से हैं... ये एक बेहद सराहनीय निर्णय है।"
#WATCH ये एक बड़ी बात है कि पहली बार जाट समुदाय से आने वाले जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार चुना गया है। यही नहीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भी जनजातीय क्षेत्र से हैं... ये एक बेहद सराहनीय निर्णय है: NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी pic.twitter.com/txIrPniMqs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
नायडू थकने वाले नहीं हैं: रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कहा कि उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भले ही सेवानिवृत्त हो जाएं, लेकिन वह थकने वाले नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि वेंकैया नायडू जी के मजाकिया और चुटीले अंदाज की कमी महसूस होगी। कई मौकों पर विपक्ष को उन्होंने आंदोलित किया, लेकिन आखिरकार अच्छा व्यक्ति अच्छा व्यक्ति ही होता है। वह सेवानिवृत्त हो जाएं, लेकिन थकेंगे नहीं।