{"_id":"60ebfb5e8ebc3ee5984d4af0","slug":"social-media-new-minister-rajeev-chandrasekhar-loses-blue-tick-on-twitter-change-of-handle-name-to-blame","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: ट्विटर ने नए आईटी राज्य मंत्री चंद्रशेखर के हैंडल का ब्लू टिक हटाया, थोड़ी देर बाद किया बहाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया: ट्विटर ने नए आईटी राज्य मंत्री चंद्रशेखर के हैंडल का ब्लू टिक हटाया, थोड़ी देर बाद किया बहाल
Mon, 12 Jul 2021 02:53 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:53 PM IST
सार
ट्विटर ने सोमवार को मोदी सरकार के नए आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया है। हालांकि, इस बारे में ट्विटर की तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
राजीव चंद्रशेखर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने सोमवार को मोदी सरकार के नए आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया है। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही ब्लू टिक को दोबारा बहाल कर दिया।
विज्ञापन
चंद्रशेखर को पिछले हफ्ते कैबिनेट में इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री के तौर पर जगह दी गई हैं। ट्विटर इंडिया ने कहा कि ट्विटर किसी भी अकाउंट का यूजरनेम बदलने पर ब्लू वेरिफाइड बैज को अपने आप हटा देता है। राजीव चंद्रशेखर ने अपना यूजरनेम चेंज किया था। बताया जा रहा है कि राजीव चंद्रशेखर का ट्विटर हैंडल राजवी एमपी (Rajeev MP) था, जिसे बदलकर उन्होंने बाद में Rajeev GOI कर दिया।
विज्ञापन
मंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद ट्विटर विवाद पर चंद्रशेखर ने बयान दिया था। चंद्रशेखर ने कहा था कि मंत्रालय एकतरफा काम नहीं करता है। उन्होंने नए आईटी नियमों पर सरकार के साथ विवाद पर कहा था, ''मैंने अभी जिम्मेदारी संभाली है। मंत्रालय एकतरफा आधार पर काम नहीं करता है और इसका व्यक्तिगत विचारों से कोई लेना-देना नहीं है। मंत्रालय नए केंद्रीय मंत्री के साथ बैठकर इन सभी मुद्दों का समाधान करेगा।''
विज्ञापन
बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब ट्विटर ने भारत में किसी बड़े नेता के नाम से ब्लू टिक हटा दिया हो। पिछले महीने ट्विटर ने उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के निजी ट्विटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया था। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत, संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी (सुरेश जोशी), पूर्व सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी और सर कार्यवाह अरुण कुमार के अकाउंट से ट्विटर ने ब्लू टिक हटा दिया था।
शिकायत अधिकारी की नियुक्ति की
ट्विटर ने रविवार को नए आईटी नियमों का पालन करते हुए भारत के लिए शिकायत अधिकारी पद पर भारत के ही निवासी विनय प्रकाश को नियुक्त किया। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति की थी। नए आईटी नियमों का पालन नहीं करने को लेकर ट्विटर लगातार विवादों के घेरे में है।