फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   social media influencer abhishek kar ask apology for remarks on assam tantric practices cm calls action

Abhishek Kar: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिषेक कर की टिप्पणी पर हुआ विवाद, अब हाथ जोड़कर मांगी माफी

Sat, 11 Jan 2025 02:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Jan 2025 02:05 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभिषेक कर पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की बात कही। इसके बाद अभिषेक कर ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है।

विज्ञापन
social media influencer abhishek kar ask apology for remarks on assam tantric practices cm calls action
अभिषेक कर - फोटो : एक्स/अभिषेक कर

विस्तार

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिषेक कर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर माफी मांगी है। दरअसल अभिषेक कर ने एक पॉडकास्ट के दौरान असम में तांत्रिक क्रियाओं को लेकर कुछ बातें कही थीं, जिस पर विवाद हो गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभिषेक कर पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की बात कही। इसके बाद अभिषेक कर ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल हाल ही में अभिषेक कर एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। उस पॉडकास्ट में अभिषेक कर ने असम में तांत्रिक क्रियाएं होने का दावा किया। अभिषेक कर की टिप्पणी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। विवाद होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इसे लेकर पोस्ट किया और अभिषेक कर पर कार्रवाई की बात कही। सीएमओ ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'रिया उप्रेती नाम के एक यूट्यूब चैनल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें अभिषेक कर नाम का व्यक्ति असम के इतिहास और इसकी परंपराओं पर अस्वीकार्य टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। भ्रामक सूचनाएं फैलाने के लिए इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।' 
विज्ञापन





विवाद पर अभिषेक ने मांगी माफी
सीएमओ की इस पोस्ट पर असम के डीजीपी ने भी प्रतिक्रिया दी और लिखा कि 'नोट कर लिया गया है सर, कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।' इसके कुछ घंटे बाद ही अभिषेक कर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अभिषेक ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। अभिषेक ने सीएम कार्यालय और डीजीपी से माफी मांगते हुए कहा कि वह हर उस व्यक्ति से माफी मांगते हैं, जिसकी भावनाएं उनकी टिप्पणी से आहत हुईं। अभिषेक ने कहा कि उनकी मंशा किसी को दुख पहुंचाने की नहीं थी और ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी।


किस टिप्पणी पर हुआ विवाद
अभिषेक कर ने दावा किया था कि असम के मोरीगांव जिले के मायोंग गांव में महिलाओं के पास इतनी शक्ति है कि वे किसी व्यक्ति को बकरी या कोई और जानवर बना सकती हैं। अभिषेक ने बताया कि वे तांत्रिक शक्तियों की मदद से ऐसा करती हैं। गौरतलब है कि अभिषेक कर एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और वह वित्त मामलों पर वीडियो बनाते हैं। अभिषेक के यूट्यूब पर करीब 20 लाख और इंस्टाग्राम पर 30 लाख के करीब फॉलोअर्स हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed