फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Social media flooded with congress cwc meeting and kapil sibbal gulam nabi azad tweets

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सतह पर आ गई आंतरिक कलह, सोशल मीडिया पर टिप्पणियों की बाढ़

Mon, 24 Aug 2020 02:58 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 24 Aug 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Social media flooded with congress cwc meeting and kapil sibbal gulam nabi azad tweets
कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : File

कांग्रेस पार्टी की बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में हो रही है। पिछले काफी समय से पार्टी के भीतर और बाहर स्थायी नेतृत्व की मांग उठ रही है। पार्टी के कई दिग्गज कभी सामने आकर तो कभी दबी जुबान में स्थायी अध्यक्ष की मांग करते रहे हैं। वहीं कुछ नेताओं का कहना है कि गांधी परिवार से बाहर का कोई सदस्य पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए। किसी बाहरी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग को उस समय और अधिक बल मिला जब पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इसके समर्थन में बयान जारी किया था।

विज्ञापन


इसी बीच यह खबर भी आई थी कि लगभग 30 नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी में आमूलचूल बदलाव करने की मांग की है। इसी बीच 24 अगस्त की सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच की अंतर्कलह सामने आ गई। इस समय यह मतभेद ट्विटर पर काफी तेजी से ट्रेंड हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय कपिल सिब्बल ने एक ट्वीट किया। दूसरी ओर एक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी ट्विटर पर लिखा कि यदि उन पर लगाए आरोप कोई सिद्ध कर दे तो वो पार्टी छोड़ देंगे।

इसके बाद पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का बयान आया, जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसी भी नेता पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सुरजेवाला के ट्विटर पर आए बयान के बाद कपिल सिब्बल ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

हालांकि कांग्रेस की इस आंतरिक उठापटक पर विपक्षी दल टिप्पणी करने से पीछे नहीं हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को सही दिशा में लाने की बात करने वालों पर आरोप लगा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के हितैषी नेताओं पर भाजपा से मिले होने की तोहमत लगाई जाती है।

यह है उनका बयान:
 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अकेले खड़े रहने पर भी वो किसी को भी कांग्रेस पार्टी को नहीं तोड़ने देंगे। सीडब्ल्यूसी की बैठक को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी कुछ लिखा जा रहा है। देवेंद्र यादव नाम के एक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि मीडिया सीडब्ल्यूसी की बैठक को लेकर अनर्गल और मनगढ़ंत बातें फैला रही है। वहीं एक अन्य यूजर अर्जुन ने लिखा है कि यह बैठक बंद दरवाजों के पीछे होती है। ऐसे में कोई कैसे यह बता सकता है कि वहां क्या बातें हो रही हैं।

कर्नाटक के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार का कहना है कि पार्टी के मंच पर सभी को बोलने का अधिकार है। लेकिन इस प्रकार के पत्र लिखकर उसे मीडिया लीक देना अनुशासनहीनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed