फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Social Media CM Yogi most X followers Nitish Kumar No two Ashok Gehlot and bhupinder Hooda ahead of current CM

Social Media: CM योगी के सर्वाधिक X फॉलोअर्स, नंबर 2 पर नीतीश कुमार; गहलोत-हुड्डा मौजूदा मुख्यमंत्रियों से आगे

Fri, 19 Sep 2025 06:49 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: जितेंद्र भारद्वाज Updated Fri, 19 Sep 2025 06:49 PM IST
सार

मौजूदा राजनीति में सोशल मीडिया की अहम भूमिका है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स पर फॉलोअर्स के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूची में सबसे आगे हैं। जानिए बिहार, राजस्थान और हरियाणा समेत तमाम राज्यों का हाल

विज्ञापन
Social Media CM Yogi most X followers Nitish Kumar No two Ashok Gehlot and bhupinder Hooda ahead of current CM
सीएम योगी आदित्यनाथ, नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेंद्र हुड्डा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर 'फॉलोअर' को लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विपक्षी नेताओं के बीच तगड़ा मुकाबला चल रहा है। कहीं पर मौजूदा सीएम, पूर्व मुख्यमंत्रियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं तो किसी राज्य में विपक्षी नेताओं ने अपने मुख्यमंत्रियों को काफी पीछ़े छोड़ दिया है।
विज्ञापन


देश में 'एक्स' पर सर्वाधिक फॉलोअर वाले मुख्यमंत्री की बात करें तो इस सूची में पहला नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। एक्स पर उनके 32.5 मिलियन फॉलोअर हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 20.7 मिलियन फॉलोअर हैं।
विज्ञापन


राजस्थान, बिहार और हरियाणा में ऐसा है हाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने-अपने राज्य में मौजूदा सीएम को 'एक्स' पर पीछे छोड़ दिया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी 'एक्स' पर फॉलोअर के मामले में विपक्षी नेता तेजस्वी यादव से काफी आगे निकल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश:   
  • मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के 5.3 मिलियन फॉलोअर हैं तो वहीं पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्डी के 2.7 मिलियन फॉलोअर हैं।   
अरुणाचल प्रदेश:
  • भारतीय जनता पार्टी के पेमा खांडू मुख्यमंत्री हैं। इनके 'एक्स' पर 280.6 हजार फॉलोअर हैं। फिलहाल विपक्षी नेता का पद खाली है।
असम: 
  • मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के 2.6 मिलियन फॉलोअर हैं तो वहीं कांग्रेस नेता तरुण गोगोई के 214.4 हजार फॉलोअर हैं।  
बिहार: 
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 9 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि प्रमुख विपक्षी नेता तेजस्वी यादव के 5.4 मिलियन फॉलोअर हैं।  
छत्तीसगढ़:
  • सीएम विष्णु देव साई के 88.6 हजार फॉलोअर हैं तो वहीं प्रमुख विपक्षी नेता एवं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के 976.2 हजार फॉलोअर हैं।  
गोवा:
  • मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के 147.4 हजार फॉलोअर हैं, जबकि विपक्षी नेता यूरी अलेमाओ 'कांग्रेस' के 2886 फॉलोअर हैं।  
गुजरात: 
  • सीएम भूपेंद्र पटेल के 664 हजार फॉलोअर हैं तो वहीं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अमित चावड़ा के 91.8 हजार फॉलोअर हैं। 
हरियाणा: 
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 131.9 हजार फॉलोअर हैं, जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 404.7 हजार फॉलोअर हैं।  
हिमाचल प्रदेश: 
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के 83 हजार फॉलोअर तो वहीं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के 264.9 हजार फॉलोअर हैं।  
झारखंड: 
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 1.2 मिलियन फॉलोअर, जबकि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी 'भाजपा' के 309.2 हजार फॉलोअर हैं।  
कर्नाटक: 
  • मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के 1.1 मिलियन फॉलोअर तो वहीं विपक्षी नेता 'भाजपा' आर अशोका के 145.1 हजार फॉलोअर हैं।   
केरल: 
  • मुख्यमंत्री पी विजयन के 1.1 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि विपक्षी नेता वीडी सतीशन के 30.6 हजार फॉलोअर हैं।  
मध्य प्रदेश: 
  • सीएम मोहन यादव के 442.9 हजार फॉलोअर तो कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के 1 मिलियन फॉलोअर हैं। 
महाराष्ट्र:
  • सीएम देवेंद्र फडणवीस के 5.9 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के 1 मिलियन फॉलोअर हैं।  
पंजाब:  
  • सीएम भगवंत मान के 1.6 मिलियन फॉलोअर हैं तो पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के 258.8 हजार फॉलोअर हैं।  
राजस्थान: 
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 375.3 हजार फॉलोअर हैं, जबकि पूर्व सीएम अशोक गहलोत के 5.1 मिलियन फॉलोअर हैं।
तेलंगाना: 
  • सीएम रेवंत रेड्डी के 614.7 हजार फॉलोअर तो पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव के 44.3 हजार फॉलोअर हैं।  
उत्तराखंड: 
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 589.4 हजार फॉलोअर हैं तो कांग्रेस नेता हरीश रावत के 378.9 हजार फॉलोअर हैं। 
पश्चिम बंगाल:
  • सीएम ममता बनर्जी के 7.6 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी 'भाजपा' के 301.3 हजार फॉलोअर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed